छत्तीसगढ़बिलासपुर

महापौर का दावा इस बार गर्मी में नहीं होने दी जाएगी पानी की कमी समय से पहले हो रही बोर की खुदाई

वर्तमान में शहर के 6 जोन में बांट कर अमृत मिशन के तहत पाइप लाइन बिछाने के साथ 3 जगहों में सरफेस पाइप बिछाने का काम चल रहा

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

पिछले साल गर्मी में बिलासपुर ने भारी जल संकट का सामना किया था। मार्च के महीने से ही वार्डों में पानी की किल्लत होने लगी थी, जिससे सबक लेते हुए इस साल कई वार्डों में नए बोर की खुदाई की जा रही है तो वही पुराने बोर को अधिक गहरा किया जा रहा है। इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 29 शांति लाज गली में बोर खनन् किया जा रहा। है इस काम को शुरू करने के दौरान किशोर राय ने कहा कि पिछले गर्मी में शहर के अधिकांश क्षेत्रों में बोर फेल होने बातें सामने आई थी। इस दौरान ऐसे जगहों पर लगातार टैंकर से पानी सप्लाई कर लोगों को जल की आपूर्ति की गई थी। गर्मी के दिनों में पानी आपूर्ति संबंधित किसी तरह की दिक्कतें न हो इसके लिए पूर्व से ही कार्ययोजना तैयार कर ली गई थी। कार्ययोजना के तहत ऐसे चिन्हांकित जगहों में हर रोज बोर खनन् का कार्य किया जा रहा है। बोर खनन् के बाद यहां सबमर्सिबल मोटर पंप स्थापित किया जाएगा। इसके बाद इसी बोर से संबंधित क्षेत्रों में पानी की सप्लाई की जाएगी। निगम ने जल विभाग को ऐसे 40 बोर करने की स्वीकृति दी है। मेयर किशोर राय ने कहा कि वर्तमान में पूरा शहर भूमिगत जल स्त्रोत के सहारे है। ऐसे में जल स्तर लगातार नीचे जाने की समस्या है। इसके लिए 500 करोड़ की लागत से अमृत मिशन योजना लाई गई है। योजना के तहत खूंटाघाट से शहर में पानी लाया जाएगा और इसे शुद्ध कर शहर भर के घरों में सप्लाई किया जाएगा। यह कार्य भी तेज गति से चल रही है। वर्तमान में शहर के 6 जोन में बांट कर अमृत मिशन के तहत पाइप लाइन बिछाने के साथ 3 जगहों में सरफेस पाइप बिछाने का काम चल रहा है। इसी तरह खूंटाघाट से भी शहर तक पानी लाने के लिए पाइप लाइन बिछाने का कार्य तेजी से चल रहा है। अमृत मिशन योजना के तहत कार्य में लगे कंपनियों को सुरक्षा उपकरण के साथ लक्ष्य के तहत कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

error: Content is protected !!
Letest
मासूम से दुष्कर्म केस में 2 नाबालिग दोषियों को मिली सजा... उत्कृष्ट विवेचना को मिलेगा सम्मान, 'मन की बात' में गूंजा था मल्हार, आज बदहाल सड़कें और गहरे गड्ढे विकास की हकीकत कर रहे बयां, बरसात में... बेखौफ चोरों की पुलिस को खुली चुनौती... बैंक की दीवार तोड़ी, एटीएम फोड़ा, CCTV से भी की छेड़छाड़ तलवार लेकर ढाबा संचालक का उत्पात... बीच-बचाव करने पहुंचे ट्रक चालकों से मारपीट, वाहन में तोड़फोड़ बिलासपुर:- करंट ने फिर ली एक महिला की जान... किचन के शेड में दौड़ रहा था करंट, चपेट में आने से हुई म... जांजगीर चाम्पा:- हनुमान धारा के पास डबरीनुमा तालाब में मिली अज्ञात युवक की लाश, हत्या की आशंका, पहचा... बिलासपुर में आसमानी कहर, धान रोपने गए किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर दर्दनाक मौत रिश्तों का खौफनाक अंत... बहू ने रची ससुर की हत्या की साजिश, चार गिरफ्तार बंधक बनाकर महिला से दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म... पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेसी नेता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला... तीन नकाबपोश बदमाशों ने डंडे और नुकी...