बिलासपुर

बंद के दौरान संस्थान खोलने वालों पर की गई दंडनीय कार्रवाई, बंद कराने पहुँचे जवानों से कर रहे थे विवाद

रमेश राजपूत

बिलासपुर- सोमवार को भी पुलिस प्रशासन द्वारा शासन के सख्त निर्देशो का पालन करते हुए, लोगों को घरो में ही रखने प्रयास किये गए, पुलिस बल द्वारा पेट्रोलिंग कर लोगो से अपील की जा रही थी, बावजूद कुछ लोग धारा 144 का उल्लंघन कर रहे थे। सरकंडा थाना क्षेत्र में पुलिस ने ऐसे ही कुछ ऑटो पार्ट्स, चश्मा, हार्डवेयर,पान ठेला दुकान संचालकों को समझाईश देकर दुकान बंद कराया गया, लेकिन कुछ अपनी जिद पर अड़े थे, जिन्हें थाने लाकर सख्त निर्देश देते हुए नियमों का पालन करने हिदायत दी गई और छोड़ा गया। तो वही एक मामले में दुकान बंद कराने पहुँचे जवानों से विवाद करने वाले तीन लोगों के खिलाफ शासकीय कार्य मे बाधा उत्पन्न करने का अपराध भी पंजीबद्ध किया गया है,

जिसमें कन्हैया संतानी, हरे संतानी और राहुल संतानी को आरोपी बनाया गया है, जो नियमो और निर्देशो की अवहेलना करते हुए इलेक्ट्रॉनिक दुकान खोलकर बैठा था, जबकि इस दौरान केवल आवश्यक और चिन्हांकित संस्थानों को ही खोलने के निर्देश जारी किए गए है बावजूद जवानों से विवाद कर नियमों का उल्लंघन किया गया। मामले में तीनों के खिलाफ धारा 186, 188, 34 आईपीसी के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
छत्तीसगढ़ में फैल रहा नशे का नेटवर्क... पंजाब से लाई गई हेरोइन जब्त, न्यायधानी में पुलिस ने 5 तस्करो... शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला..पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, घुटनों पर आया आदतन ... जांजगीर-चांपा: गुंडागर्दी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई... दो आदतन बदमाश एक साल के लिए जिला बदर चाकूबाज अपराधियों पर बिलासपुर पुलिस का एक्शन... जिलेभर में ताबड़तोड़ धरपकड़, असामाजिक तत्वों पर कसा ... 12 लाख के विवाद में युवक का किडनैप...घर में घुसकर युवक को उठाकर ले गए बदमाश, झारखंड से 3 आरोपी दबोचे... जनदर्शन में उमड़े जिले के फरियादी... समस्या, शिकायत और मांगो को लेकर सौपा आवेदन, कलेक्टर ने निराकरण क... खुटाघाट नहर में मिली बुजुर्ग की लाश...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच, पिकनिक में खूनी विवाद...युवक ने चाकू से किया हमला, चेहरे पर कई वार.. घायल युवक सिम्स में भर्ती, निकाय और पंचायत उपचुनाव का बिगुल... आज से नामांकन शुरू, 1 जून को होगा मतदान ऐतिहासिक मल्हार की दुर्दशा...विकास कागजों में, जनता नारकीय जीवन जीने को मजबूर... गड्ढों, गंदगी और अव...