रतनपुर

रफ्तार का कहर:- अज्ञात ट्रेलर ने मोपेड सवार को लिया चपेट में, मौके पर हुई मौत…पुलिस जुटी जांच में

जुगनू तंबोली

रतनपुर – जिले के ग्रामीण अंचलों में रोड एक्सीडेंट के मामले लगातार बढ़ रहे है। इसी कड़ी में रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंधियारीपारा बेलपारा में भी एक सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। जहाँ ट्रेलर के चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत हो गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम हरमुंडी थाना निवासी दीपक उर्फ महावीर सूरज कुमार के साथ , वाहन टी.व्ही . एस . एक्सेल सुपर क्र . CG 10 AS 1015 से हरमुंडी से बेलतरा जा रहा था। इसी बीच शाम 7 बजे करीब यह अंधियारीपारा और बेलपारा के बीच पहुंचे थे। उसी समय सामने चल रही केम्पर वाहन का चालक अपनी वाहन को ब्रेक लगाया तो इनकी गाड़ी टकरा गई। जिससे यह गिर गए , उसी समय सामने से आ रही अज्ञात ट्रेलर का चालक अपनी वाहन को तेजी और लापरवाही पूर्वक चलाते हुए दीपक उर्फ महावीर को रौंदते निकल गया। जिससे दीपक उर्फ महावीर की मृत्यु हो गई है। वही इस पूरे मामले में रतनपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी