बिलासपुर

दर्दनाक सड़क हादसे में दो की मौत, बस और स्कूटी में हुई टक्कर….एक कि हालत गंभीर

रमेश राजपूत

बिलासपुर- रविवार की सुबह सड़क हादसे में दो लोगो की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक कि हालत गंभीर है। मिली जानकारी के अनुसार घटना सकरी भरनी रोड पर सीआएपीएफ गेट से पहले सर्वमंगला प्लाट के सामने हुई है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार परसदा बस्ती निवासी सुबह सुरेश कैवर्त, रामायण कैवर्त और सतानंद कैवर्त तीनो अपनी मेस्ट्रो गाड़ी में कोटा की तरफ गए थे

वो दस बजे के आस-पास वापस परसदा आ रहे थे सीआरपीएफ गेट के पहले सर्वमंगला प्लाट पहुचे थे तभी बिलासपुर की ओर से आ रही जयदीप ट्रेवल्स की बस क्रमांक सी.जी.10 आर 5500 और मेस्ट्रो आमने सामने टकरा गई

भिड़ंत इतनी भयानक थी कि मौके पर ही सुरेश कैवर्त एवं रामायण कैवर्त की मौत हो गई, जबकि उनका साथी सतानंद गंभीर रूप से घायल है, घटना के बाद बस का ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया है। फ़िलहाल डायल 112 की टीम के द्वारा घायल को अस्पताल पहुँचाया गया है वही पुलिस मौके पर पहुँच कर विवेचना में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी