मल्हार

सहस्त्र चंडी महायज्ञ व पाठ के लिए पहुँचे धार्मिक अनुयायी….71 वैदिक पंडितों के शंखनाद से गूंज उठेगा धर्मनगरी मल्हार

हरिशंकर पांडेय

मल्हार – सोमवार को कलश शोभायात्रा के साथ गुप्त नवरात्र पर हो रहे सहस्त्र चंडी महायज्ञ व पाठ का शुभ मुहूर्त में शुरुवात होगा। इससे पहले रविवार की शाम यज्ञ स्थल में दोनों यजमानों का यज्ञ विधान के अनुसार आचार्य ने वैदिक मंत्रों के साथ पूजा कराई। जिसमे यजमानों को दूध, दही, घी, सप्तऔषधि आदि पूजन सामग्रियों से पूजन किया गया। सोमवार को सुबह 7 बजे पातालेश्वर महादेव मंदिर से कलश शोभायात्रा प्रारम्भ होगी जिसमें सबसे पहले 71 ब्राम्हण एक साथ शंखनाद करेंगे। शोभायात्रा में आचार्य के साथ सभी पण्डित पहली पंक्ति में रहेंगे जिसके बाद स्वागत में कर्मा दल व कीर्तन भजन के साथ धुमाल पार्टी रहेंगे साथ ही कलश धारण की हुई माताए क्रमबद्ध रहेंगी।

जिसके लिए पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। इस अद्भुत क्षण को देखने हजारो की संख्या लोगो के पहुँचने की संभावना जताई जा रही है जिसके लिए व्यापक रूप से तैयारियां भी की गई है। पहली बार हो रहे सहस्त्र चंडी यज्ञ को लेकर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह भी देखा जा रहा है। इस दौरान 6 सौ से ज्यादा महिलाए व युवतियां लाल व पिली साड़ी पहनकर कलश धारण करेंगी। इस यादगार धार्मिक अनुष्ठान की शुरुवात आज से भव्य तरीके से हो रही है। रविवार की शाम तक छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों से पण्डित यहाँ पहुँच चुके है जो वेदी निर्माण सहित सभी अनुष्ठान के कार्य मे लग गए।

error: Content is protected !!
Letest
ओडिशा से बिलासपुर तक गांजे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब! मस्तूरी जयरामनगर में 13 किलो गांजे के साथ एक महिल... महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार... तीसरा आरोपी फरार देवरी चिचोली हादसा: हसदेव नदी ने बुझा दिए तीन घरों के चिराग, दो दिन के रेस्क्यू के बाद तीनों छात्रों... बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल,