बिलासपुर

कोरोना UPDATE बिलासपुर :- जिले में फिर बढ़ने लगी संक्रमण की रफ्तार…100 से अधिक नए मरीज़ो की पहचान

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – न्यायधानी में कोरोना की रफ्तार एकबार फिर बढ़ने लगी है। जिसका अंदाजा इसी से लाया जा सकता है कि बीते कुछ हफ़्तों में कोरोना मरीजो की संख्या बढ़ते क्रम में रही है। वही बीते 24 घन्टो में जिले से 112 नए संक्रमितो की पहचान की गई है। जिन्हें मिलाकर अब जिले में कुल मरीजो की संख्या 19851 हो गई है। जिनमे से शहरीय इलाको से 79 मरीजो की पहचान की गई है। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों से 33 मरीजो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इधर शनिवार को त्रिवेणी डेंटल कॉलेज से आधा दर्जनों नए संक्रमितो की पहचान की गई है। जिससे कॉलेज कैम्प्स में दहशत का मौहोल बना हुआ है।  इसके अलावा जिले में मेडिकल स्टाफ,डॉक्टर,रेल्वकर्मी, एनटीपीसी कर्मचारी सहित अन्य कोरोना के गिरफ्त में आए है। शनिवार को पॉजिटिव मरीज कोटा,, अमेरी,, सिंधी कॉलोनी ,,बंधवापारा,, विद्यानगर,, राजेंद्र नगर,, तिफरा, तखतपुर,, बंगाली पारा ,,कोनी,, एनटीपीसी ,आदर्श कॉलोनी,,, तिलक नगर,, यदुनंदन नगर ,,उसलापुर ,,,त्रिपुरा रामनगर रतनपुर,,, लालपुर ,,टिकरापारा अशोक होटल,, वेयर हाउस रोड,, जरहाभाटा ,,,राजीव गांधी चौक,,, मुल्तान कॉलोनी,, तोरवा, जूना बिलासपुर,, त्रिवेणी डेंटल कॉलेज ,,,मस्तूरी,, महादेव हॉस्पिटल सहित अन्य इलाकों से चिन्हित किए गए हैं। वही शनिवार को 72 मरीज ठीक हुए है। जिनके साथ अब जिले में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजो की संख्या 18896 हो गई है। हालाकि अब भी जिले में 662 एक्टिव मरीज है जिनका उपचार चल रहा है। 

एक संक्रमित की फिर हुई मौत..

जिले में कोरोना से रोजाना ही संक्रमित मरीजो की जान जा रही है। इसी कड़ी में शनिवार को भी एक संक्रमित की मौत हुई है। जिसके साथ अब जिले में कोरोना से मरने वाले मरीजो की संख्या 293 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार तिलक नगर निवासी 68 वर्षीय बुजुर्ग को पूर्व में इलाज हेतु अपोलो हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। जहाँ इलाज के दौरान शनिवार सुबह उनकी मौत हो गई।

error: Content is protected !!
Letest
जज से मारपीट मामला: सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्या लाइन अटैच, नरेश चौहान को मिली कमान, पढ़ाई के लिए डांट पड़ी तो 13 वर्षीय छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम...सिम्स में उपचार के दौरान मौत, रतनपुर में सनसनीखेज मामला! तालाब किनारे झाड़ियों में मिली अज्ञात युवक की सड़ी-गली लाश, हत्या या हादस... दाधापारा रेलवे फाटक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, सड़क किनारे मिला शव सेक्टर-डी शराब भट्ठी के पास से कार गायब...चोरी की घटना ने खड़े किए कई सवाल, जिले में अवैध कबाड़ कारो... पैतृक जमीन पर कब्जे की कोशिश!...तिफरा में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल, रामा वर्ल्ड के भागीदार संजय अग्रव... बिलासपुर:- तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर... जेसीबी ऑपरेटर मामा की मौत, भांजा गंभीर... कोटा:- पहले शादी का झांसा, फिर दुष्कर्म और 5 लाख की ठगी! पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा मल्हार के विकास का खुलेगा रास्ता! 50 फीट चौड़ी सड़क बनाने प्रशासन ने मांगा नागरिकों का सहयोग.. प्रशा... एसईसीएल संपदा कैंपस में महिला से चेन स्नैचिंग....रास्ता पूछने के बहाने आया स्कूटी सवार, दो तोले की स...