बिलासपुर

रात में घर लौट रहे खलासी को चाकू की नोक पर लुटा लेकिन सिरगिट्टी के बदमाश कुछ ही घंटों में दबोच लिए गए

डेस्क

एक बार फिर हिर्री थाना क्षेत्र में तीन बाइक सवार लुटेरों ने खलासी को धमकी देकर उससे रकम लूट ली, लेकिन इस बार अच्छी बात यह रही कि घटना को अंजाम देने के कुछ ही घंटों बाद लुटेरे पकड़ भी लिया गए। सोमवार रात अमसेना गांव के पास सामान खाली कर लौट रहे खलासी को धमकाकर लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया। रामनगर सूरजपुर निवासी रूप लाल प्रजापति ट्रक में खलासी का काम करता है । बीती रात जब वह लौट रहा था तो अमसेना मोड़ के पास तीन बाइक सवार लुटेरों ने उसे रोका और उसे धमकाने लगे। धमकाते हुए उसके पास मौजूद 8200 रु लूट लिए। साथ ही उसका आधार कार्ड भी छीन कर ले गये। जाते-जाते लुटेरों ने रूपलाल को यह धमकी दी कि अगर उसने इसकी शिकायत किसी से की तो वह उसे जान से मार देंगे।

घटना के बाद रूप लाल प्रजापति ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई। शक के आधार पर पुलिस ने सिरगिट्टी निवासी सुनील रजक, जितेंद्र यादव और एक नाबालिग को हिरासत में लिया। पूछताछ में तीनों ने अपना अपराध कबूल कर लिया। इस घटना में इस्तेमाल बाइक, चाकू और 3000 रु इनके पास से बरामद किया गया है। पुलिस इन लुटेरों से कुछ दिन पहले क्षेत्र में हुई लूटपाट के मामले में भी पूछताछ कर रही है और पुलिस को उम्मीद है कि इन्हीं से उसका खुलासा भी हो पाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
मल्हार में निकली माँ डिडनेश्वरी मंदिर से भव्य कलश शोभायात्रा, 700 से अधिक महिलाएं हुईं शामिल, बिलासपुर: पेट्रोल-डीजल आपूर्ति पर सख्त निगरानी, कलेक्टर ने जारी किए नए निर्देश.....वाहनों को ही मिले... दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइक की आमने-सामने टक्कर...दोनों चालकों की हुई मौत, पीछे बैठे दो बच्चे घायल मल्हार महोत्सव :- आमंत्रण विवाद ने बढ़ाया सियासी ताप, डॉ. बांधी की अनदेखी पर बवाल, लापरवाही या साजिश... बिजली कनेक्शन के मामूली विवाद में बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट...लोहे की पाईप से वार कर की हत्या... घर घुसकर डकैती को अंजाम देने वाले फरार 2 आरोपी गिरफ्तार... विरोध करने पर पति पत्नी से की गई थी मारपी... शादी कार्यक्रम के दौरान युवक पर धारदार हथियार से हमला...दो घायल, पचपेड़ी थाना क्षेत्र का मामला बिलासपुर: चाकू दिखाकर दिनदहाड़े 50 हजार की लूट, सरकंडा थाना क्षेत्र का मामला पुराना बस स्टैंड में व्यवसायी पर धारदार हथियार से हमला...शराब पीने पैसों की कर रहा था मांग, गंभीर हा... VIDEO:-मॉर्निंग वॉक पर निकले 8 वर्षीय अयान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर…2 अज्ञात लोगों ने पहुँचाया स...