बिलासपुर

शहर में बेखौफ जारी है नशे का कारोबार, फिर पुलिस के हत्थे चढ़े 6 सौदागर…कब्जे से 240 शीशी नशीली सिरप जब्त

रमेश राजपूत

बिलासपुर – नशे के खिलाफ बिलासपुर पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत नशे के सौदागर को पकड़ने में सफलता मिली है, जिसमें सिरप की सप्लाई करने वाले आरोपी लोगों को नशे की लत में डालकर गोरखधंधा संचालित करते हैं। ऐसे ही नशीली सिरप बेचने वाले छह लोगों को सिविल लाइन पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से धर दबोचा। इनमें से 4 नाबालिग बताए जा रहे हैं। इनके पास से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली सिरप जब्त की गई है। सिविल लाइन पुलिस को पेट्रोलिंग के साथ मुखबिर से सूचना मिली की थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों में विभिन्न युवक नशे का काला कारोबार करते हुए नशीली सिरप का धंधा संचालित कर रहे हैं।

इसके बाद सिविल लाइन पुलिस की टीमों ने अलग अलग क्षेत्रो मे दबिश दी। इसमें बिलासा गार्डन के पास से विक्की दास उर्फ रफ्तार और वही कस्तूरबा नगर से मिर्जा इब्राहिम उर्फ इब्बू को प्रतिबंधित सिरप के साथ पकड़ लिया। इसके अलावा दूसरे अन्य स्थानों से चार लोगों को भी पकड़ा गया जो कि नाबालिग बताए जा रहे हैं। इन लोगों के पास से पुलिस ने 240 नग प्रतिबंधित नशीली सिरप जब्त किया गया है पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की गयी है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:-बिलासपुर हाई-प्रोफाइल लूट की गुत्थी सुलझी… 5 अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार, करोड़ों के जेवर-नगदी... दिनदहाड़े लूट और उठाईगिरी गिरोह बेनकाब... 7 वारदात, 9.83 लाख की लूट, बिहार के दो आरोपी जांजगीर पुलिस... मस्तूरी विकासखंड के 8 ग्रामों में उचित मूल्य राशन दुकान संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित, स्व सहायता समूह,... बिलासपुर सराफा लूट कांड: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में शॉर्ट एनकाउंटर, एक आरोपी के पैर में लगी गोली,... छत्तीसगढ़ में बढ़ी ब्राउन शुगर की डिमांड....अब मुंगेली जिले में ब्राउन शुगर के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार, प... VIDEO बिलासपुर लूटकांड अपडेट: उरतुम के पास कार बरामद, लेकिन ढाई किलो सोना और साढ़े तीन लाख लेकर फरार... कोटा - बेलगहना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसे...4 लोगों की दर्दनाक मौत, एक हादसे में ट्रेलर घाटी ... केंद्रीय जेल के किचन में कैदी ने हंसिया से रेत लिया अपना गला...हालत गंभीर, सिम्स में चल रहा उपचार, मस्तूरी: ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार दंपति...मां सहित 6 माह की बेटी की मौके पर दर्दनाक मौत, मचा हड़... सर्पदंश मुआवजा घोटाला: फर्जी दस्तावेज से 4 लाख की सहायता हड़पी...महिला समेत अन्य पर FIR दर्ज