मल्हार

विधायक ने सुनी किसानों की पीड़ा, चौपाल लगाकर जानी एक एक समस्या…सहकारी बैंक में सुविधाओं का अभाव तो पिछले रास्ते से पैसों के दम पर होता है काम

उदय सिंह

मल्हार – नगर पंचायत मल्हार के ग्रामीणों से लगातार मिल रही शिकायत के मद्देनजर,, मस्तूरी विधायक डॉ कृष्णमूर्ति बांधी शनिवार को मल्हार पहुँचे थे। जहाँ उन्होंने ग्रामीणों से रूबरू होकर उनकी विभिन्न समस्या सुनी। इस दौरान ग्रामीणों ने जिला सहकारी बैंक शाखा की एक लंबी फ़ेहरिस्त विधायक के समक्ष रखी।

किसानों ने रकबे में कटौती सहित विभिन्न समस्याए रखी जिनमे बैंक प्रबंधन द्वारा किसानों से दुर्व्यवहार, पैसो की कटौती, पासबुक में एंट्री नही होने, एटीएम कार्ड नही मिलने, पिछले दरवाजे से पैसा लेकर घण्टो लाइन में खड़े किसानों की अनदेखी का मुद्दा भी सामने रखा।

नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष ठा. सुरेंद्र सिंह क्षत्री समेत सैकड़ो के संख्या में किसान लोग मौजुद रहे इस दौरान किसानों ने शाखा में कम से कम 4 काउंटर होने की मांग मस्तूरी विधायक से की है। इन सभी मुद्दो में विधायक डॉ बांधी ने जिम्मेदार अधिकारियों से बात कर उचित कार्यवाही की बात कही है।

बैंक की लचर कार्यप्रणाली की तरह ही बिजली व्यवस्था,,जिम्मेदार भी नही दिखा रहे गंभीरता..

जिला शहकारी बैंक में किसानों को मिलने वाली सुविधा की दरकार है। जिसे लेकर बैंक प्रबंधन कोई ठोस पहल नही कर रहा है। यही नही प्रबंधन की लचर कार्यप्रणाली का अंदाजा इसी दे लगाया जा सकता है। कि बैंक मे बिजली बंद होने के साथ ही पैसो का लेन देन भी बंद हो जाता है, प्रबंधन की लापरवाही से पिछले 2 वर्षों से खराब जनरेटर धूल फांक रहा है वही कम्प्यूटर का यूपीएस भी महीनों से खराब पड़ा है जिसके कारण बिजली बंद होते ही पूरा सिस्टम बंद हो जाता है।

error: Content is protected !!
Letest
बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला,