बिलासपुर

तैयब के बाद अब जावेद को मिली कमान, ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में करेंगे काम…पीसीसी चीफ ने लिया निर्णय

रमेश राजपूत

बिलासपुर – मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान ब्लाक अध्यक्ष और विधायक पांडे के बीच विवाद के बाद पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर पदस्थ तैयब हुसैन को निष्कासित कर दिया है जिसके बाद अब ब्लाक अध्यक्ष के रूप में जावेद मेमन की नियुक्ति की गई है ,जो आगामी आदेश तक अपने पद पर कार्य करेंगे और कांग्रेस के सिद्धांत, रीति-नीति के अनुरूप कार्य करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेश के पालन, ब्लाक की राजनीतिक गतिविधि सहित अन्य पार्टी संगठन के कार्यो से प्रदेश कांग्रेस कमेटी को अवगत कराते रहेंगे। शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के आदेशानुसार प्रदेश महामंत्री ( संगठन ) चन्द्रशेखर शुक्ला के हस्ताक्षरित पत्र के द्वारा आज 20 जनवरी को जावेद मेमन को ब्लाक क्रमांक 01 के कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है ,जो तत्काल प्रभाव से लागू है । प्रमोद नायक ने कहा कि जावेद मेमन लम्बे समय से युवा कांग्रेस की राजनीति से जुड़े रहे ,शहर अध्यक्ष सहित प्रदेश पदाधिकारी के रूप में काम करने का लंबा अनुभव है ,एक जुझारू और पार्टी के प्रति निष्ठावान साथी है ,उनकी नियुक्ति से संगठन को मजबूती मिलेगी ।

error: Content is protected !!
Letest
एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच,