बिलासपुर

तेज रफ्तार क्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, लापरवाह चालक वाहन छोड़कर हुआ फरार…मौके पर पहुँची पुलिस कर रही जांच

रमेश राजपूत

बिलासपुर– बेलगाम होकर दौड़ रही क्रेन कि चपेट में आकर एक व्यक्ति की जान चली गयी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी और लोग आक्रोशित हो कर हंगामा मचाने लग गए थे, घटना थाना सरकंडा अंतर्गत अशोक नगर अशोक वाटिका के पास हुई है। यही पास में ही रहने वाला ननबाबू किसी काम से निकला था अभी वह अशोकनगर से बिरकोना जाने वाले रास्ते पर ही था तभी क्रेन क्रमांक सीजी 10 ए डब्लू 8742 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उसे अपनी चपेट में ले लिया।

इस घटना में ननबाबू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद क्रेन चालक मौके से फरार हो गया है, मौके पर पहुंची सरकंडा पुलिस ने क्रेन को जब्त कर लिया है और भीड़ को समझाकर लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वही सरकंडा पुलिस इस मामले में मर्ग कायम कर चालक की तलाश कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशानघाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तंत...