मल्हार

मल्हार में ठेठवार यादव समाज का होली मिलन समारोह सम्पन्न… एकता और सद्भाव का दिया संदेश

उदय सिंह

बिलासपुर – मल्हार में ठेठवार यादव समाज बरतोरी राज के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का भव्य और रंगारंग आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत समाज के आराध्य देव भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना के साथ की गई। इसके बाद समाज के पदाधिकारियों और उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और प्रेम, भाईचारे तथा सौहार्द का संदेश दिया। समारोह को संबोधित करते हुए राजप्रमुख तुमेश यादव ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं बल्कि आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता का प्रतीक है। उन्होंने समाज के सभी लोगों से मिलजुलकर रहने और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की। समाज के अध्यक्ष भरत लाल यादव ने कहा कि रंगों का यह पावन पर्व सभी के जीवन में खुशहाली, उन्नति और समृद्धि लेकर आए तथा समाज में आपसी भाईचारा और मजबूत हो। वहीं कोषाध्यक्ष लकेश यादव ने अपने संबोधन में कहा कि होली का पर्व अधर्म पर धर्म और अत्याचार पर भक्ति की विजय का प्रतीक है। यह त्योहार समाज में समरसता और स्नेह की भावना को बढ़ाता है। मीडिया प्रभारी ह्रदय यादव ने भी उपस्थित लोगों को होली की शुभकामनाएं देते हुए संगठन की मजबूती और समाज की एकजुटता पर बल दिया।

इस अवसर पर राजप्रमुख तुमेश यादव, अध्यक्ष भरत लाल यादव, उपाध्यक्ष रंजीत यादव, देवान सोखन यादव, सलाहकार संतोष यादव, अमित यादव, सचिव रमेश यादव, कोषाध्यक्ष लकेश यादव और मीडिया प्रभारी ह्रदय यादव सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मनाराम यादव ठेंगहा, रामप्रसाद यादव, रामचरण यादव, सीताराम यादव, अशोक यादव, कांशी यादव, सोनाराम यादव, नंदराम यादव, बसंत यादव, मनोज यादव, नीलकंठ यादव, घनाराम यादव, मनीष यादव, रामजी यादव, सदाराम यादव, भकानंद यादव, बिरेन्द्र यादव, ओमप्रकाश यादव, रामानुज यादव, लक्ष्मी प्रसाद यादव, परमानंद यादव, जनक यादव और उदित यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी समाजजनों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और समाज में एकता व भाईचारे को और मजबूत करने का संकल्प लिया।

error: Content is protected !!
Letest
सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो...