बिलासपुर

घर से लापता बच्चे की 3 दिनों बाद नदी में मिली लाश, तलाश में जुटे परिजनों के नही थम रहे आंसू…

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – तोरवा थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई। जब लोगो ने छठघाट पुल के नीचे एक पानी मे तैरती एक बच्चे की लाश देखी। देखते ही देखते मौके पर लोगो का हुजूम उमड़ पड़ा। इधर सूचना पाकर तोरवा पुलिस भी मौके पर पहुँची है। जहाँ नदी में तैरती लाश को काफी मशक्कत के बाद निकाला गया। इस दौरान जब तोरवा पुलिस ने बच्चे की शिनाख्ती करने की कार्यवाही शुरू की तो जो बात सामने आई, उससे सभी के होश उड़ गए। दरसअल अरपा नदी में जिस बच्चे की लाश मिली थी। वो कोई और नही,तोरवा ओम निवास में रहने वाला हिमांशु यादव था। जो सोमवार को अपने घर मे झगड़ा कर के काफी गुस्से से निकल था। तब से लेकर हिमाशु के पिता सिंकंदर प्रसाद यादव सहित उनके पूरे परिवार के सदस्य उसकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच जब सुबह तोरवा पुलिस ने उन्हें तोरवा छठघाट में बॉडी के शिनाख्ती के लिए बुलाया तो अपने 12 वर्षीय पुत्र की डेड बॉडी देख उनके होश उड़ गए। उन्हेंं अब भी यह विश्वास नही हो रहा था। कि उनका बेटा अब इस दुनिया मे नही रहा। हालाकि इस मामले में प्राम्भिक जांच में आत्महत्या करने की बात कही जा रही है। फ़िर भी तोरवा पुलिस ने डेड बॉडी का पंचनामा कर उसे मरच्यूरी भेजवा दिया है। वही इस पूरे मामले में तोरवा पुलिस जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शराब के लिए 200 रुपये नहीं दिए तो चाकू से किया हमला, तारबाहर क्षेत्र में फिर हुई चाकूबाजी, दिन में सूने मकानों को बनाते थे निशाना, चोरी के पैसों से खरीदी 10 लाख की क्रेटा कार और बुलेट! 10 चोर... शादी का विज्ञापन, नर्स बनने का नाटक और लाखों की ठगी! जमीन बेचकर भी नहीं मिला जीवनसाथी, गिरोह की 4 मह... सीपत में दिनदहाड़े चोरी: पार्किंग में खड़े ट्रेलर के दो टायर डिस्क समेत कर रहे थे पार, ऑटो सहित चढ़े ... कटरा जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश में 9 जुआरी गिरफ्तार, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 47,500 र... डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म...