रायपुर

रेलवे स्टेशन में पकड़ी गई गांजे की खेप…आरोपी से 8 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद

रमेश राजपूत

रायपुर – रेलवे पुलिस बल ने कार्रवाई करते हुए अवैध गांजे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 8 किलो गांजा भी बरामद किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई प्लेटफार्म नं 2-3 ओवरब्रिज के पास बिलासपुर छोर, रेलवे स्टेशन पर की है। मिली जानकारी के मुताबिक रेलवे पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि प्लेटफार्म नं2-3 ओवरब्रिज के पास अज्ञात व्यक्ति अवैध गांजे के साथ घूम रहा है। मुखबीर की सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हो गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी सबन बस्तीराय को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही तलाशी लेने पर पुलिस ने आरोपी के पास से 8 किलोग्राम गांजा भी जब्त किया। जिसकी कीमत 40 हज़ार रुपए आंकी गई है। बहरहाल पुलिस आरोपी के विरुद्ध नारकोटिक्स एक्ट की धाराओं में अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
स्वतंत्रता दिवस पर जज्बा का रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान आधी रात रतनपुर में लूट की वारदात, कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकाया, डंडे के बल पर नगदी लेकर फर... नारी शक्ति ने चिल्हाटी में सजाया सावन का रंग, सरिता नायक के नेतृत्व में महिलाओं ने उत्साह और उमंग से... बिलासपुर: बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल... दुष्कर्म के आरोपी ने गमछे से लगाई फांसी, मौत... रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी..छत्तीसगढ़ में उत्साह पहले गाली-गलौज, फिर ब्लेड से हमला! ससुर ने दामाद के गले पर किया वार, खून से लथपथ युवक पहुंचा अस्पताल बिलासपुर:- गुरु रविदास जयंती पर समरसता संकल्प अभियान, 14 मंडलों के लिए जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी ले... तखतपुर:- बिजली गुल होते ही जलाई चिमनी, नींद में लगी आग और चली गई 70 वर्षीय शाहीन बाई की जान