रतनपुर

साईकिल के लिए मिले पैसे को भी रामनिधि गुल्लक मे डालकर सर्वज्ञ ने 7100रू की सहयोग राशि से भरा गुल्लक.. श्री रामजन्मभूमि तिर्थक्षेत्र समिति को किया भेट

रतनपुर जुगनू तंबोली

रतनपुर – 500 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र जी के भव्य एवं दिव्य मंदिर निर्माण के लिए संपूर्ण देश में उत्साह एवं खुशियां फैली हुई है।साथ ही श्री राम तीर्थ क्षेत्र अयोध्या के आह्वान अपने स्वाभिमान के प्रतीक भगवान श्री रामलला के मंदिर निर्माण के लिए स्वेच्छा से अंशदान देने के लिए लोग आतुर है ऐसे मे समाज के हर तबके से अंशदान देने के लिए लोग खुले दिल अपने-अपने ढंग से भगवान के मंदिर निर्माण के लिए धनराशि अर्पित कर रहे हैं।छत्तीसगढ़ में भी यह अभियान 15 जनवरी से प्रारंभ हो चुका है श्री राम तीर्थ क्षेत्र समिति रतनपुर के आह्वान पर समाज के हर वर्ग के लोग उदारता पूर्वक भगवान श्री रामचंद्र जी के मंदिर निर्माण के लिए अपना अंशदान दे रहे है।

इसी कड़ी में सरस्वती शिशु मंदिर रतनपुर के कक्षा पंचम के छात्र सर्वज्ञ श्रीवास्तव ने भगवान राम के प्रति अपनी आस्था एवं मंदिर निर्माण में गिलहरी के भाती सहयोग करने की भावना को प्रदर्शित करते हुए भगवान राम के शिलान्यास दिवस 5 अगस्त 2020 से ही अपने गुल्लक में मंदिर निर्माण के लिए पैसा इकट्ठा करना प्रारंभ कर दिया था और परिवार के सबसे छोटे पुत्र होने के कारण उसे जो भी राशि मिलता था वह उसे अपने गुल्लक में डालते जा रहा था यहां तक सर्वज्ञ श्रीवास्तव को उसकी मौसी के द्वारा साइकिल के लिए जो राशि दिया गया उसे भी उसने श्री राम निधि के रूप में अपने गुल्लक में ही डाल दिया।अपनी दादी सुधा श्रीवास्तव के संस्कारों से सुसज्जित एवं उनके द्वारा सुनाए गए गिलहरी की कहानी को आत्मसात करते हुए सर्वज्ञ श्रीवास्तव ने राम मंदिर निर्माण में अपना समर्पण राशि भेंट करने का निश्चय किया।

जिसे प्राप्त करने के लिए श्री राम तीर्थ क्षेत्र समिति रतनपुर के संयोजक राजकुमार शर्मा नगर सहसंयोजक रविंद्र सोनी कोषाध्यक्ष चंद्रकुमार जायसवाल सह कोषाध्यक्ष प्रशांत यादव विभाग सहकार्यवाह संतोष यादव एवं खंड संघचालक रामकृष्ण तिवारी के मार्गदर्शन में उपस्थित हुए जहां पर विधिवत मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी की पूजा अर्चना कर श्री राम निधि के रूप में स्थापित गुल्लक को सर्वज्ञ श्रीवास्तव द्वारा समिति को भेट किया गया। जिसे फोड़ने पर गुल्लक मे से सात हजार एक सौ रुपए की धनराशि प्राप्त हुई। नन्हे से बालक के द्वारा उठाए गए इस कदम की सभी ने भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी से की सरस्वती शिशु मंदिर रतनपुर के प्राचार्य मुकेश श्रीवास्तव एवं वर्षा श्रीवास्तव के सुपुत्र द्वारा इससे पूर्व भी कोरोना काल में अपने जन्मदिन को ना मना करके उससे बचत राशि 3100 एवं 50 किलो चावल भी समाज को समर्पित की गई थी।

आज एक बार फिर से सर्वज्ञ ने समाज के प्रति अपनी श्रेष्ठ भावना का प्रदर्शन किया है। इस निधि संकलन कार्यक्रम में आर्थिक टोली के सदस्य अनिल शर्मा, शुकदेव कश्यप, नंदकिशोर तिवारी अनिल चंदेल दिनेश पांडेय। पंडित आनंद नगरकर उपस्थित रहे। कार्यक्रम के पुर्व सभी सदस्यों का परिवार द्वारा राजेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व पुष्प वर्षा एवं तिलक वंदन करके आरती उतारी गई।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशानघाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तंत...