रायपुर

रफ्तार का कहर :- तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवारों को मारी ठोकर, मौके पर दो की मौत एक गंभीर…पुलिस जुटी जांच में

रमेश राजपूत

रायपुर – प्रदेश में सड़क हादसों में कई लोगों की जान जा चुकी है,जल्दबाजी के चक्कर में लोग खुद अपनी जान के दुश्मन बन बैठते है वही कई बार तो बेलगाम वाहनों की चपेट में आकर लोगों जान चली जाती है। वही एक ताज़े मामले मेंं फिर एक बार तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ कर दो बाइक सवारों की मौत हो गई है। ये हादसा अभनपुर के छत्तीगसढ़ ढाबा के पास हुआ है। जानकारी के मुताबिक धमतरी निवासी ओमप्रकाश तारक, पुडेन्द्र तारक, जितेंद्र साहू एक ही बाइक में सवार होकर रायपुर की ओर आ रहे थे, तभी अभनपुर छत्तीसगढ़ ढाबा के पास तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार ठोकर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक सवार तीन में से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची हुई है। साथ ही दो लोगों के शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतकों में ओमप्रकाश (21) और पुडेन्द्र तारक शामिल है। वहीं गंभीर रूप से घायल जितेंद्र साहू को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल अज्ञात आरोपी वाहन चालक फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...