बेलतरा

ग्रामीणों को दांतों की समस्या और उपचार से किया गया जागरूक, ग्राम बेलतरा में निशुल्क दंत शिविर एवं परामर्श का आयोजन

उमलेश जायसवाल

बेलतरा – ग्राम पंचायत भवन में रविवार की सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक निशुल्क दंत रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। डॉ सुदीप गुप्ता दंत रोग विशेषज्ञ बीडीएस एवं उनके सहयोगी के सौजन्य से शिविर संपन्न हुआ डॉ सुदीप गुप्ता की सोच ग्रामीण एरिया के लोगों में दांतो से संबंधित बीमारियों को सहज एवं सरल तरीका से जानकारी देकर उनकी तकलीफो को दूर करने का प्रयास है। उन्होंने बताया कि सहयोगी डॉक्टर सुकन्या जायसवाल के सहयोग से लगभग 100 ग्रामीणों के दांतों की जांच की और उन्हें ब्रश करने का तरीका बताया।

स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सकों ने दांतों की सुरक्षा तथा देखभाल से संबंधित आवश्यक जानकारी भी दी।  सुकन्या जायसवाल ने बताया कि दांत शरीर का आवश्यक अंग होने के साथ-साथ चेहरे की सुंदरता भी बढ़ाता है। दांतों की समस्या एक आम समस्या है। दांतों की सुरक्षा के लिए किसी भी प्रकार के तंबाकू का सेवन नहीं करना चाहिए। शिविर में ग्राम पंचायत सरपंच ईश्वरी रामरतन कौशिक,  महावीर यादव, कृष्णा यादव, उमलेश जायसवाल, एवं बेलतरा ग्रामीण एवं आसपास के लोगों की मौजूदगी में संपन्न हुआ रामरतन कौशिक ने कहा कि निश्चित ही डॉ गुप्ता व उनके टीम के द्वारा शिविर लगाकर क्षेत्र के लोगों को जागरूक किया है।

क्योंकि आज दांत की पीड़ा से अनेक लोग पीड़ित है और उन्हें सलाह एवं उपचार दोनों देकर बेलतरा क्षेत्र के लोगो के लिए ये उपकार किया गया है। निश्चित ही डॉक्टर सुदीप गुप्ता बधाई के पात्र हैं। शिविर में सहयोगी डॉ. सुकन्या जायसवाल बीडीएस, डॉ. वाणी विलियम,  डॉ. चंद्रहास ठाकुर, डॉ कौशिक देव, लखन मिश्रा, संजना पोर्ते, रवि जायसवाल आदि उपस्थित रहें। सरपंच प्रतिनिधि रामरतन कौशिक ने सभी डॉक्टरों को इस प्रकार के आयोजन को लेकर साधुवाद दिया।

error: Content is protected !!
Letest
संगठन ने जताया भरोसा…उदय सिंह संभालेंगे भाजपा जिला मीडिया सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौतेली मां की हत्या का आरोपी गिरफ्तार..लकड़ी की बेड़ी से हमला कर उतारा था मौत के घाट, बछड़े को दफनाने के मिले रुपए में हिस्सा मांगने पर विवाद, पिता-पुत्र ने युवक को उतारा मौत के घाट, हरेली पर मुर्गे की ‘साइज’ बनी विवाद की वजह...बड़े भाई ने छोटे पर चला दिया चाकू आरडी खाते में रकम जमा करने का झांसा देकर 150 खाताधारकों से एक करोड़ से अधिक की ठगी.. पोस्ट ऑफिस एजें... बिलासपुर में निजी स्कूलों की लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पाठ्यपुस्तकें नहीं उठाने पर शो-कॉज नोटिस बिलासपुर:- बारिश में सर्पदंश का बढ़ा कहर, मां के साथ सो रही 12 वर्षीय छात्रा को जहरीले सांप ने डसा, ... बन्नाक चौक में अतिक्रमण बना ट्रैफिक जाम का कारण… लेफ्ट फ्री नहीं होने से वाहन चालक परेशान शराब दुकान में ऑटो चालक की हत्या के बाद बुजुर्ग पर चाकू से हमला, एक ही रात में दो वारदातों से मचा हड... मस्तूरी:- गतौरा शराब भट्ठी में लूट का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने के लिए लॉकर काटने पहुंचे थे बदमाश, 3 गिर...