दुर्ग

शादी का झांसा दे कर डिप्टी इंजीनियर ने पूर्व गलफ्रेंड के साथ किया दुष्कर्म,,

रमेश राजपूत

दुर्ग-जिले के पाटन ब्लॉक में पदस्थ ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के उप अभियंता शैलेन्द्र वर्मा को दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। डिप्टी इंजीनियर के खिलाफ पूर्व प्रेमिका ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाई है। जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी हुई है। महिला का आरोप है कि डिप्टी इंजीनियर शैलेन्द्र वर्मा के साथ उसका 2002 से प्रेम-प्रसंग था। जिसके बाद शादी का प्रलोभन देकर लगातार शारीरिक शोषण करता रहा, लेकिन जब शादी करने का बात आई, तो दूसरी महिला से शादी कर ली। जबकि पीड़िता ने उसके साथ रहने की इच्छा जताई थी। जिस पर उसने रहने से इनकार कर दिया।

तब पीड़ित महिला ने सिटी कोतवाली थाना में दुष्कर्म का अपराध दर्ज कराई इधर आरोपी ने भी पुलिस के समक्ष अपना पक्ष रखते हुए बताया कि वह शिकायतकर्ता महिला से शादी का प्रस्ताव भी रखा था। जिसे वो टालती रही। इसके साथ ही महिला पहले भी किसी अन्य युवक के खिलाफ मुंबई में दुष्कर्म का मामला दर्ज करा चुकी है। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के बाद आज उप अभियंता शैलेन्द्र वर्मा के खिलाफ दुष्कर्म का अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय में पेश करने के बाद रिमांड पर लेकर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी: जयरामनगर रेलवे फाटक अब 24 मार्च तक रहेगा बंद...इन रास्तों का करें उपयोग, शिक्षक हत्याकांड के फरार आरोपी ने घर पहुँचकर लगाई फांसी...पुलिस के हाथ लगने से पहले मौत को लगाया गले... VIDEO:- छत्तीसगढ़ में फिर पकड़ी गई अफीम की खेती…अब रायगढ़ जिले के तमनार में लहलहा रही थी हरियाली, मच... बिलासपुर: ऑनलाइन सट्टे पर बड़ी कार्रवाई... लाखों की नगदी और लग्जरी सामान के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार खनिज विभाग ने फिर की घेराबंदी, खनिजो का अवैध परिवहन करने वाले 5 हाइवा और 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, खाद्य सुरक्षा विभाग हुआ अलर्ट..नवरात्रि और गर्मी को देखते हुए वाटर प्लांट और संस्थाओं की हुई जांच, प... सीपत: चखना सेंटर में सेना के जवान पर हमला...संचालक और कर्मचारियों ने की मारपीट,पुलिस कार्रवाई पर उठे... बिलासपुर: पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला...महिला थाने के पास गला काटने की कोशिश बकरी-बकरा चोर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार...अन्य साथियों की तलाश जारी, कब्जे से बिक्री रकम जब्त जमीन विवाद में शिक्षक की निर्मम हत्या....फिर शव को जलाने का प्रयास, क्षेत्र में सनसनी