बिलासपुर

गुब्बारे बेचने वाली महिला से हुई लूट की घटना में पुलिस को मिली सफलता,,दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे,,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर-राह चलती महिला के साथ लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को पकड़ने में सिविल लाइन पुलिस ने सफलता पाई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान से कमाने खाने के उद्देश्य से आए राजस्थानी परिवार रोज की तरहा घूम घूमकर गुब्बारे बेच कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे थे। इन्ही मेसे एक महिला शुक्रवार रात अपने पति और बच्चों के साथ गुब्बारे बेचने नेहरू चौक की तरफ जा रही थी। इसी बीच दो आरोपियों ने उसके पास रखे पैसे की थैली लूटकर फरार हो गए। जिसकी सूचना महिला ने सिविल लाइन थाने में दी थी। जिसके बाद सिविल लाइन पुलिस हरक़त में आई। और अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। जहाँ जांच में उक्त घटना को मंगला बस्ती साई विहार में रहने वाले विजय ठाकुर और चचेरे भाई अजय सिंह ने अंधेरे का फायदा उठाकर अंजाम दिया था। बताया जा रहा की आरोपी ऑटो चालक है। जिसने अपने भाई के साथ मिलकर लूटपाट किया। लेकिन वह घटना को अंजाम देने के बाद फरार नही हो पाए। फिलहाल सिविल लाइन पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिजली कनेक्शन के मामूली विवाद में बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट...लोहे की पाईप से वार कर की हत्या... घर घुसकर डकैती को अंजाम देने वाले फरार 2 आरोपी गिरफ्तार... विरोध करने पर पति पत्नी से की गई थी मारपी... शादी कार्यक्रम के दौरान युवक पर धारदार हथियार से हमला...दो घायल, पचपेड़ी थाना क्षेत्र का मामला बिलासपुर: चाकू दिखाकर दिनदहाड़े 50 हजार की लूट, सरकंडा थाना क्षेत्र का मामला पुराना बस स्टैंड में व्यवसायी पर धारदार हथियार से हमला...शराब पीने पैसों की कर रहा था मांग, गंभीर हा... VIDEO:-मॉर्निंग वॉक पर निकले 8 वर्षीय अयान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर…2 अज्ञात लोगों ने पहुँचाया स... मस्तूरी क्षेत्र के शातिर बाइक चोर गैंग पर पुलिस का बड़ा प्रहार.... 6 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद, 7 आ... आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़े चेन स्नेचर.... शिकार का पीछा कर वारदात को देते थे अंजाम, लूट की संपत्ति ... नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल के खिलाफ कोर्ट जाएगी एनएसयूआई.... छात्रों को न्याय दिलाने की तैयारी अचानकमार में एसीबी का शिकंजा: 50 हजार की रिश्वत लेते रेंजर-डिप्टी रेंजर गिरफ्तार...वन विभाग में भ्रष...