रायपुर

राजधानी में मां बेटी की हत्या से मचा हड़कंप,,,जूते की लेस से गला घोंट कर आरोपी ने उतार दिया मौत के घाट,,

रमेश राजपूत

रायपुर- राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत डबल मर्डर का मामला सामने आया है। सतनाम चौक स्थित मकान में मां-बेटी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। जिसके बाद मौके पर ASP लखन पटले सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुँचा है। फिलहाल FSL की टीम मौके पर पहुँच मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय नेहा धृतलहरे व उसकी 9 वर्षीय पुत्री अनन्या धृतलहरे का शव कमरे के अंदर दीवान पर मिला है। आशंका है पति ने ही अपनी पत्नी और बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी है।

पुलिस ने बताया कि घटना शाम करीब 7 बजे की है। मृतिका के भाई के घर पहुँचने पर घर का दरवाजा बंद मिला जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी और दरवाज़े को तोड़ा गया जिसके बाद अंदर जाने पर मृतिका के दोनों नंदोई छुपे मिले और नेहा व उसकी पुत्री पीहू उर्फ अनन्या के नहीं दिखने पर खोजबीन की गई जिसके बाद दोनों का शव दीवान के अंदर मिला।फिलहाल पुलिस संदेही पति से पूछताछ कर रही है ।।

error: Content is protected !!
Letest
स्कूल से भागकर आगरा जा रही थीं तीन छात्राएं...ऑटो चालक की सूझबूझ से बची बड़ी घटना, बिलासपुर : खनिजों के अवैध परिवहन पर फिर हुई खानापूर्ति कार्रवाई, 5 हाइवा और 6 ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित 1... युक्तियुक्तकरण में गड़बड़ी का आरोप... पूर्व डीईओ अनिल तिवारी के निलंबन की मांग, महासंघ ने सौंपा ज्ञा... VIDEO:- मोपका चौक के पास जानलेवा गड्ढा…फिर हुआ हादसा, कार पलटी, चालक बाल-बाल बचा सीवी रमन यूनिवर्सिटी से छात्र लापता...प्रबंधन की लापरवाही पर उठे सवाल… परिजनों और संगठनों में बढ़ी च... VIDEO:- रतनपुर में तालाब से निकला 8 फीट का मगरमच्छ, जाल में फंसते ही देखने उमड़ी भीड़, बाइक टकराने की मामूली घटना पर आईटीआई छात्र की बेरहमी से पिटाई...कोतवाली क्षेत्र का मामला डॉ. सीवी रमन यूनिवर्सिटी हॉस्टल से छात्र लापता, CCTV और रिकॉर्ड पर सवाल… प्रबंधन की लापरवाही उजागर, ... बिलासपुर: घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन अलर्ट...छापेमारी जारी, एक दुकान से 78 सिलेंडर ज... बिलासपुर:- दुल्हन लेकर लौट रही स्कॉर्पियो हुआ हादसे का शिकार, दूल्हा-दुल्हन घायल