मल्हार

मल्हार स्वास्थ केंद्र प्रभारी के रवैये से ग्रामीण परेशान ,टारगेट मिलने का हवाला देकर लौटाया जा रहा मरीजों को…ग्रामीणों में भारी आक्रोश

उदय सिंह

मल्हार – नगर पंचायत मल्हार में पदस्थ स्वास्थ केंद्र प्रभारी चंचला बंजारे के रवैये से कोरोना जांच एवं कोरोना वेक्सीन लगवाने स्वास्थ केंद्र पहुँच रहे ग्रामीणों से प्रभारी द्वारा दुर्व्यवहार किये जाने का मामला सामने आया है। कोरोना जांच करवाने पहुंच रहे लोगो को जांच नही होगा बोलकर भगा दिया जा रहा है, वही कोरोना टेस्ट करवाने कारण पूछने पर हमें ऊपर से आर्डर है कि एक दिन में 15- 20 लोगो का ही जांच करने का आदेश है बताया जा रहा है।

इस वाकिये को लेकर एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें बिना मास्क पहने बैठी स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी कांटेक्ट ट्रेसिंग के लिए पहुँचे एक युवक को लक्षण नही होने की बात कहते हुए वापस लौटा रही है। वीडियो में साफ साफ देख सकते है की स्वास्थ केंद्र इतना सेंसेटिव जगह होने के बाद भी प्रभारी मेडम बगैर मास्क के मोबाइल में बिजी बैठी है और जांच करवाने आये लोगो से किस तरह हुज्जतबाजी कर बगैर कोरोना जांच किये भगा दे रही है अब तक मेडम के कारनामे की शिकायत दर्जनों लोग कर चुके है फिर भी कोई कार्यवाही नही हो रही है। कोरोना वारियर्स के रूप में काम कर रहे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की ऐसी छवि सामने आने से निश्चित ही सेवा भाव से काम करने वाले कर्मचारियों की छवि धूमिल हो रही है। 

error: Content is protected !!
Letest
सर्पदंश मुआवजा मामला: लिपिक संघ ने पुलिस पर लगाए नियमों की अनदेखी के आरोप….डीजीपी और सुप्रीम कोर्ट क... VIDEO बिलासपुर: शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या… खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी ज... सिरगिट्टी में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का 20 फीट गहरा गड्ढा बना जानलेवा….सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ... 15 मिनट के लिए मांगी बाइक, 6 महीने बाद भी नहीं लौटाई, युवक के खिलाफ FIR तिफरा ओवरब्रिज के नीचे एजेंट को धक्का देकर झपटमारी...बाइक सवार दो अज्ञात आरोपीयो ने दिया घटना को अंज... बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ...