रतनपुर

SBI से सेवानिवृत्ती पर उप शाखा प्रबंधक जारिका को दी गई विदाई….बेहतर कार्य अनुभव को किया गया याद

जुगनू तंबोली

रतनपुर – भारतीय स्टेट बैंक की रतनपुर शाखा से सेवानिवृत्त होने पर उप शाखा प्रबंधक सुभाष जारिका को भावभीनी विदाई दी गई। विदाई समारोह आयोजित कर स्टेट बैंक के नियमानुसार विधिवत रिलीव किया गया समारोह में जोलन सेक्रेटरी डी. के. हाटी (DGS), सी. मुरमु (शाखा प्रबंधक तोरवा), सुरेंद्र सिंह (शाखा प्रबंधक लखराम) मुख्य रूप से उपस्थित रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता रतनपुर की शाखा प्रबंधक शशी मिरी ने की व संचालन कीओस्क ऑपरेटर रियाज़ अहमद खोखर ने किया।

उक्त कार्यक्रम में सपत्नीक पहुंचे उप शाखा प्रबंधक जारिका की शाखा प्रबंधक शशि मिरी ने तारीफ करते हुए कहा कि वे काम के प्रति काफी जिम्मेदार रहे तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शाल श्रीफल महामाया देवी के फोटो सहित स्टेट बैंक का मोमेंटो आदि प्रदान किया। बाहर से आये हुए अतिथियों द्वारा जारिका की जमकर तारीफ की गई तथा ऑफिसर्स एसोसिएशन की ओर से जारी मोमेंटो शाल श्रीफल से सम्मानित कर विदाई दी गई। इस कार्यक्रम में आर. डी. सोनी,सुनील गुप्ता,अभिनव पांडेय, ज्योति रामावत, ज्योति काछी, प्रकाश गुप्ता, आलोक तिवारी, भवानी,देवेंद्र आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशानघाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तंत...