मल्हार

सड़क किनारे झाड़ियों में अज्ञात युवक की मिली अधजली लाश….हत्या कर शव ठिकाने लगाने की आशंका,मल्हार चौकी क्षेत्र का मामला,

उदय सिंह

बिलासपुर – मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मल्हार चौकी क्षेत्र में शनिवार सुबह सड़क किनारे एक अज्ञात लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। वही मौके पर पहुंची पुलिस आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है।मिली जानकारी के अनुसार मल्हार चौकी क्षेत्र के ग्राम बकरकुदा में सरसेनी मटिया मार्ग के नहर के किनारे ग्रामीणों ने एक अज्ञात युवक की लाश देखी जिसके शरीर में ऊपर बनियान और नीचे अंडरवियर पहना हुआ है वही सिर और सीने में चोट के निशान है जिसमे से खून निकल रहा है वही लाश को जलाने का भी प्रयास किया गया है

जिससे शरीर में सीना और पेट जला हुआ है। वही घटना की सूचना मल्हार चौकी पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची मल्हार पुलिस ने शव का परीक्षण कर फॉरेंसिक टीम को सूचित कर दिया है अंदाजा लगाया जा रहा है की अज्ञात मृतक की उम्र लगभग 25 वर्ष होगी वही उसके राइट हैंड में फूल का टैटू भी बना है, जिसकी हत्या कर लाश को ठिकाने लगाने दूसरी जगह से लाकर यहां फेका गया है फिलहाल मल्हार पुलिस शव की पहचान के लिए आस पास ग्रामीणों से जानकारी जुटा रही है और मौके पर अपनी जांच जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
तिफरा ओवरब्रिज के नीचे बुजुर्ग से लूट... नकद और मोबाइल लेकर फरार हुए आरोपी, पुराने बस स्टैंड पर किसके संरक्षण में चल रही हैं अवैध चखना दुकानें? आबकारी विभाग की कार्रवाई पर उठ र... तखतपुर में पुरानी रंजिश पर खूनी संघर्ष! घर के सामने लाठी डंडों से परिवार पर हमला... महिला समेत सात ल... VIDEO:- मल्हार में मां डिडनेश्वरी की भव्य कलश शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, जयकारों स... बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह... दर्दनाक सड़क हादसा: गलत दिशा से आ रहे हाईवा ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक की मौत, बाइक सवार भी आया चप... जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा मल्हार, बग्गी पर सवार होकर पहुंचे श्रीराम-लक्ष्मण, आतिशबाजी के बीच हु... बिलासपुर की शराब दुकान में सेंधमारी! पीछे की दीवार तोड़कर हजारों की शराब और नकदी पार, गल्ला भी नहीं ... बिलासपुर: दुर्गा दर्शन के बाद गुपचुप खाना पड़ा भारी! एक ही परिवार के 7 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार, सि... कलेक्टर साहब! गौधाम की जमीन को कब्जे से बचा लो, ग्रामीणों की गुहार,बरसात में मवेशियों का एकमात्र सहा...