कोरबा

कृष्ण जन्माष्टमी पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन,सैकड़ों की संख्या शामिल हुए ग्रामीण..

दुर्गेश मरावी

हरदीबाजार –: ग्राम बोईदा बस्ती में कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में शुक्रवार शाम को मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन युवा समिति द्वारा किया गया था । प्रतियोगिता में 80 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान युवाओं में उत्साह देखा गया और डीजे की धून पर युवा थिरकते नजर आए।मटकी फोड़ प्रतियोगिता को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे थे।

इसी तरह लड़कियों की टीम भी लक्ष्य को पाने के लिए उत्साहित थी।जिसमें समिति के तरफ से 15 सौ रुपए की इनाम राशि रखी गई थी अनेक लोगों द्वारा प्रयास करने के बाद अंत में रात्रि 10 बजे के करीब एक युवक द्वारा मटकी फोड़ कर सभी को उत्साह से भर दिया समिति सदस्यों व वरिष्ठ कांग्रेस नेता जनक राम पटेल ने विजेता सोनू पटेल का तिलक लगाकर श्रीफल देकर से सम्मानित कर नगद राशि दिया गया

और खीर प्रसाद का वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर राजकुमार मरावी, पंच प्रताप कंवर, भोजराम पटेल, पंच अनीता मरावी, रिपोर्टर दुर्गेश मरावी, बलदेव जगत, रामकुमार मरावी, लंबोदर कंवर,मोतीलाल कैवर्त, महासिंह पटेल,उत्तरा मरावी,

शिवकुमारी जगत,समिति सदस्य रघुवर कंवर, शेखर पटेल, निर्मल पटेल, महेश पटेल, उमाशंकर कंवर, केतन रघुवीर सिंह मरावी, रूपेश जगत, गितेश, लवमनी, मनीष,आदि पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।।

error: Content is protected !!
Letest
तूफान ‘अर्नव’ का असर: बिलासपुर में 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदे... नेहरू चौक के पास नाले में गिरी बाइक... युवक की मौत, हादसे की वजह स्पष्ट नहीं, पुलिस जांच में जुटी चलती एंबुलेंस में गूंजी किलकारी...108 के जवान बने फरिश्ता; जच्चा-बच्चा सुरक्षित बिलासपुर:- पुराने मकान का छज्जा तोड़ते वक्त टूटी जिंदगी की डोर, ऊंचाई से गिरे दो मजदूर, एक की मौत, द... VIDEO मस्तूरी:- जमीन का बंटवारा या रिश्वत का सौदा? वायरल वीडियो में पटवारी पर पैसे लेने का आरोप पुरानी रंजिश में खूनी हमला! गला काटकर मारने की धमकी, चाकू से 3-4 वार और डंडे से पिटाई, कोटा पुलिस ने... सावधान बिलासपुर! 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका, अरपा नदी में बढ़ सकता है बहाव, बैराज के गेट ख... VIDEO बिलासपुर:- आस्था के प्रसाद से खिलवाड़! गंदगी में बन रहे बताशे, ऊंचे दामों पर बिक्री…आखिर कहाँ ... पेंशन कार्ड के नाम पर बुजुर्ग से 11.29 लाख की ठगी, फेसबुक विज्ञापन के जरिए बिछाया जाल बिलासपुर में तूफान का अलर्ट: 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं! अस्पतालों से लेकर राहत दल तक तैयार, ...