रतनपुर

रेत उत्खनन में लगे ट्रेक्टर ने बाइक सवार परिवार को लिया चपेट में, मौके पर एक मासूम की मौत..4 घायल

रतनपुर जुगनू तंबोली

रतनपुर – थाना क्षेत्र के पेंडरवा के पास अवैध रेत उत्खनन में लगे एक ट्रेक्टर ने बाइक सवार एक परिवार को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर ही एक ढाई वर्षीय मासूम की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार मदनपुर निवासी अर्जुन लाल साहू 38 वर्ष अपनी पत्नी गुलाबा और 3 बच्चों के साथ बाइक क्रमांक सीजी 10 एजे 1821 में गाँव लमेर जा रहे थे,

की रास्ते मे रेत से भरे ट्रेक्टर क्रमांक सीजी 05 ए ए 3458 ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। जिससे बाइक सवार सभी लोग नीचे गिर गए और गंभीर चोट लगने की वजह से मौके पर ही ढाई वर्षीय मासूम यश की मौत हो गई। मामले में रतनपुर थाने को घटना की सूचना दी गई, जिस पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशानघाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तंत...