बिलासपुर

बिलासपुर में अवैध कबाड़ कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, सिरगिट्टी-चकरभाठा में 15 संचालकों पर कार्रवाई

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने पुलिस ने एक बार फिर सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर सिरगिट्टी और चकरभाठा थाना क्षेत्र में संचालित अवैध कबाड़ दुकानों के खिलाफ कार्रवाई की गई। दोनों थाना क्षेत्रों से कुल 15 कबाड़ दुकान संचालकों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

सिरगिट्टी में 10 कबाड़ संचालकों पर कार्रवाई

सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में अवैध रूप से कबाड़ दुकान संचालित करने की शिकायतों और गतिविधियों को देखते हुए पुलिस ने 10 संचालकों को तलब कर थाने लाया। पूछताछ और जांच के बाद पुलिस ने सभी के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। कार्रवाई में शेख तौसिफ, सैय्यद प्रिंस, अमित कश्यप, साहिल खान, अनुप डेविड, राजू चौहान, दीपेश कुमार साहू, अफजल हुसैन, मोहम्मद फिरोज और मोहम्मद इमरान खान शामिल हैं।

चकरभाठा में भी 5 कबाड़ दुकानदार पकड़े गए

इसी अभियान के तहत चकरभाठा थाना क्षेत्र में भी अवैध कबाड़ दुकानों के संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने पांच संचालकों को पकड़कर उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की और न्यायालय में पेश किया। कार्रवाई की जद में बादशाह खान, शेख सलीम, विनोद नेताम, हरिकेश चौहान और देवेश सिंह जोगी आए।

अवैध कारोबार पर लगातार नजर

पुलिस का कहना है कि अवैध कबाड़ दुकानों के जरिए चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों की आशंका बनी रहती है। ऐसे में क्षेत्र में संचालित कबाड़ दुकानों और उनके संचालकों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की संदिग्ध या गलत गतिविधि अथवा अपराध की जानकारी तत्काल संबंधित थाना या डायल 112 पर देकर पुलिस का सहयोग करें।

error: Content is protected !!
Letest
शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ...