मस्तूरी पचपेड़ी

करंट से मछली मारते खुद आया चपेट में, हॉस्पिटल ले जाते समय रास्ते में ही हुई मौत….मर्ग कायम कर पुलिस जुटी जांच में

उदय सिंह

मस्तूरी- पचपेड़ी थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम हरदी (कुकुर्दीकेरा)में नाले से मछली पकड़ने एक ग्रामीण युवक ने खतरनाक तरीके से करंट का उपयोग किया और इस दौरान वह खुद करंट की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार मृतक के भाई रमेश पैकरा ने पुलिस को सूचना दी कि उसका भाई मनबोध पैकरा उम्र 30 वर्ष सुबह 11 बजे के करीब हरदी नाला मछली पकड़ने गया था, जहाँ वह बिजली की चपेट में आ गया जिसकी जानकारी मिलते हुए उसे हॉस्पिटल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।

वहीँ ग्रामीणों ने बताया कि वह नाले के पास लगे बिजली के खंभे से खतरनाक तरीके से बिजली तार से करंट फैला कर नाले में मछली मार रहा था तभी वह भी करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। फ़िलहाल पुलिस मामले में मर्ग कायम कर विवेचना में जुट गई है, जिसके बाद ही घटना की वजह स्पष्ट हो पायेगी।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ...