रायपुर

केमिकल टैंकर की सफाई के दौरान बड़ा हादसा, दो ग्रामीणों की हुई मौत…तीन गंभीर, पुलिस जुटी मामले की जांच में

रमेश राजपूत

रायपुर – राजधानी के धरसीवां में शनिवार को केमिकल टैंकर की सफाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया है। ये पूरा मामला सिलतरा चौकी क्षेत्र का है जहाँ धनेली गांव में केमिकल टैंकर की सफाई के दौरान गैस की चपेट में आने से चालक और परिचालक समेत 5 लोग बेहोश हो गए। जिन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया पर दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई है जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है।चौकी प्रभारी प्रियेश जॉन के मुताबिक घटना के बाद तीनों ग्रामीण और चालक-परिचालक को बेहोशी की हालत में रायपुर के मेकाहारा हॉस्पिटल भेजा गया जहां तीन ग्रामीण युवक जो केमिकल टैंकर के अंदर सफाई करने उतरे थे, उनमें से राहुल यादव और जावेद खान की इलाज के दौरान मौत हो गई है। वही तीसरे युवक राजू यादव की हालत अभी गंभीर बनी हुई हुई है। जबकि चालक-परिचालक का इलाज जारी है।


इस पूरे मामले में पुलिस की माने तो जिस टैंकर में यह हादसा हुआ है, वो गुजरात का है जो राजस्थान से केमिकल लेकर सिलतरा के श्री गणेश आयल फैक्ट्री में आया था, और फैक्ट्री में केमिकल खाली करने के बाद धनेली स्थित छोकरा नाले के किनारे टैंकर को खड़ा कर ग्रामीणों से वाहन धुलवाया जा रहा था। बात दें यहां रहने वाले ग्रामीण इन वाहनों को धोकर ही अपना जीवन बसर करते है और हमेशा की तरह ही शनिवार को भी टैंकर के अंदर की सफाई करने के लिए तीन ग्रामीण युवक ढक्कन खोलकर अंदर उतरे और गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गए, गैस की वजह से चालक और परिचालक भी बेहोश हो गए थे।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी:- मनरेगा में कथित गड़बड़ी, जांच के बाद भी कार्रवाई का अता-पता नहीं! कुटेला के ग्रामीण तीसरी ... बिलासपुर:- शराब के नशे में खूनी खेल! कमरे में सोने को लेकर विवाद...चाचा ने 17 साल के भतीजे की ले ली ... रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, न्यायधानी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही - नेत्र सहायक अधिकारी के रिक्त पदों पर RHO की पदोन्नति कछु... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- बच्चों को स्कूल से लेने पहुंचे पिता… तभी धू-धू कर जलने लगी क्रेटा कार! कुछ ही देर म... पचपेड़ी - फर्जी चेक देकर जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप...2.76 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज