बिलासपुर

जिले में बच्चे के अपहरण की घटना, अलर्ट हुई पुलिस…बाइक सवार अज्ञात उठा ले गए 9 साल के बच्चे को..आईजी पहुँचे थाने

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के पचपेड़ी थाना से एक 9 वर्षीय बच्चे के अपहरण का मामला सामने आया है, जिसमें दो बाइक सवार अज्ञात लोगों द्वारा बच्चे को बहलाकर अपहरण की घटना को अंजाम दिया गया है। बच्चे के अपहरण की घटना की भनक लगते ही पुलिस विभाग सक्रिय हो गया है, वही रेंज के आईजी रतनलाल डांगी भी पचपेड़ी थाने पहुँच मामले में विशेष निर्देश जारी किए है। मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी निवासी पुनीत राम नायक का बेटा प्रियांशू नायक अपने 4 -5 दोस्तों के साथ पास ही बंधवा तालाब में नहाने गया था, जिसे दो बाइक सवार अज्ञात जिन्होंने चेहरा गमछे से ढंका हुआ था अपने साथ बाइक में बैठाकर ले गए।

अन्य बच्चों ने ही इस घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद परिजन थाने पहुँचे और अपहरण की सूचना पुलिस को दी। मामले में यह बात सामने आई है कि अज्ञात आरोपी हरी कलर की डीलक्स बाइक में पहुँचे थे, जिन्होंने सहजता से बच्चे को बुलाया और अपने साथ लेकर चले गए।

मामले में पुलिस बच्चे की सघनता से तलाश में जुट गई है। फ़िलहाल घटना 11 बजे के आस पास की है और अब तक 7 घंटे से अधिक गुजर चुके है, लेकिन अब तक बच्चे के विषय मे कोई जानकारी नही मिली है। इधर इस घटना के बाद से ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है, जो लोगों से बच्चे को ढूँढ़कर लाने गुहार लगा रहे है।

error: Content is protected !!
Letest
तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार