बिलासपुर

बिलासपुर :- कागज की गड्डी थमाकर 50 हजार रुपये की ठगी, पुलिस ने दर्ज किया मामला,

रमेश राजपूत

बिलासपुर -थाना सिविल लाइन क्षेत्र में एक युवक के साथ ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें दो अज्ञात व्यक्तियों ने चालाकी से कागज की गड्डी को नोटों का बंडल बताकर 50 हजार रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने धारा 3(5)-BNS और 318(4)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, अभिषेक पटेल, निवासी लोखण्डी थाना सकरी, बिलासपुर ने थाना सिविल लाइन में शिकायत दर्ज कराई कि 5 मई 2025 को वह अपने दुकान और च्वाइस सेंटर की नगदी राशि एक लाख रुपये बैंक ऑफ बड़ौदा, मंगला चौक ब्रांच में जमा करने गया था। बैंक परिसर में पीछे खड़े दो व्यक्ति आपस में बिहार पैसे भेजने की चर्चा कर रहे थे। उनमें से एक, जो लंबा कद-काठी वाला था, अभिषेक को बातचीत के बहाने बैंक से बाहर ले गया। उसके साथ दूसरा व्यक्ति भी बाहर आया, जिसने अपने पास रूमाल में बंधे नकली नोटों की गड्डी को दो लाख रुपये बताकर दिखाया।

दोनो व्यक्तियों ने मिलकर एक स्क्रिप्ट तैयार की जिसमें पहले व्यक्ति ने खुद 30 हजार और दूसरे व्यक्ति ने 20 हजार रुपये देकर “पोस्ट से पैसे भेजने” की योजना बनाई। अभिषेक को भी झांसे में लेकर उस रूमाल में बंधे कागज के बंडल को दो लाख रुपये बताकर 50 हजार रुपये ठग लिए। दोनों आरोपी ऑटो में सवार होकर फरार हो गए। जब अभिषेक ने रूमाल खोलकर देखा, तो उसमें कागज के पन्ने भरे थे। इस घटनाक्रम के बाद अभिषेक ने तत्काल थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। बैंक और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए ऐसे मामलों में अजनबियों पर भरोसा न करने की चेतावनी दी है।

error: Content is protected !!
Letest
शादी कार्यक्रम के दौरान युवक पर धारदार हथियार से हमला...दो घायल, पचपेड़ी थाना क्षेत्र का मामला बिलासपुर: चाकू दिखाकर दिनदहाड़े 50 हजार की लूट, सरकंडा थाना क्षेत्र का मामला पुराना बस स्टैंड में व्यवसायी पर धारदार हथियार से हमला...शराब पीने पैसों की कर रहा था मांग, गंभीर हा... VIDEO:-मॉर्निंग वॉक पर निकले 8 वर्षीय अयान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर…2 अज्ञात लोगों ने पहुँचाया स... मस्तूरी क्षेत्र के शातिर बाइक चोर गैंग पर पुलिस का बड़ा प्रहार.... 6 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद, 7 आ... आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़े चेन स्नेचर.... शिकार का पीछा कर वारदात को देते थे अंजाम, लूट की संपत्ति ... नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल के खिलाफ कोर्ट जाएगी एनएसयूआई.... छात्रों को न्याय दिलाने की तैयारी अचानकमार में एसीबी का शिकंजा: 50 हजार की रिश्वत लेते रेंजर-डिप्टी रेंजर गिरफ्तार...वन विभाग में भ्रष... रायपुर में अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 3 अवैध कॉल सेंटरों पर छापा....42 आरोपी गिरफ्ता... VIDEO:सीपत क्षेत्र के सागौन जंगल में आग, फॉरेस्ट विभाग लापरवाह; एसी में बैठे अधिकारी मौके से दूर, ग्...