बेलतरा

हादसा: ट्रैक्टर की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश…पुलिस जुटी जांच में

उमलेश जायसवाल

बेलतरा – रतनपुर थानांतर्गत जाली सब स्टेशन के पास बुधवार को देर शाम ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। बुधवार की शाम जाली मटियारी मार्ग पर विष्णु ढाबा जाली सब स्टेशन के पास सड़क हादसे में जाली निवासी रामप्रसाद भारद्वाज पिता हेतराम भारद्वाज  उम्र 55 वर्षीय बुजुर्ग की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई । जानकारी के अनुसार रामप्रसाद भारद्वाज अपने बाइक क्रमांक सीजी 12 B 9947 में सवार होकर नेवसा से अपने घर जाली जा रहा था। 

इसी दौरान जाली से नेवसा की ओर जा रही एक सोल्ड ट्रैक्टर इंजन के पीछे के पहिए में जाकर टकरा गया और वही सड़क पर गिर गया। जिससे रामप्रसाद बुरी तरह घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर में विद्युत विभाग का सामान लोड है।

दुर्घटना के बाद छिटककर सड़क पर गिरे बुजुर्ग के सर पर चोट आई है और उनका खून तेजी से बहने लगा। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए रतनपुर भेज दिया है। पुलिस चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...