मस्तूरी

ट्रेलर के सामने बाइक अड़ाकर लूट की घटना, चाकू की नोक पर नगदी, सोने का चैन लेकर भागे आरोपी

उदय सिंह

मस्तूरी – जयरामनगर गतौरा रोड में बीती रात बाइक सवार 4 लुटेरों ने एक ट्रेलर के सामने बाइक अड़ाकर लूट की घटना को अंजाम दिया है, जिन्होंने ट्रेलर चालक और हेल्पर से चाकू दिखाकर मारपीट भी की है। मामले में प्रार्थि ने मस्तूरी थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है, प्रार्थी सुरेंद्र यादव ने बताया कि वह मूलतः जमुई बिहार का रहने वाला है जो जहाँ बिलासपुर निवासी ट्रेलर मालिक के यहां ट्रेलर क्रमांक सीजी 15 सी डब्लू 7784 को चलाता है, बीती रात वही और उसका हेल्पर विकास कुमार ट्रेलर में मोहतरा चौक तरफ से राखड़ लेने गतौरा की ओर जाने को निकले थे तभी जयरामनगर फ्लाई ओवर के पास रात 2:30 बजे के लगभग जयरामनगर गतौरा रोड पर बाइक क्रमांक सी.जी 10 व्ही 6281 होंडा साइन में 4 लोग ट्रेलर के सामने बाइक अड़ाकर रोके जिसके बाद उन्होंने चाकू जैसा धारदार हथियार दिखाकर मारपीट करते हुए पैसे मांगने लगे, जिन्होंने 1800 रुपए नगदी और 1 सोने के चैन को लूट लिया और फरार हो गए, मौके पर चालक ने एक आरोपी को दूसरे आरोपी का नाम लेते हुए सुना जिसने महेंद्र ठाकुर चल चल हमारा काम हो गया बोला, जिसका नाम प्रार्थि ने शिकायत में दर्ज कराई है। मामले में पुलिस ने मोटर सायकल क्र.सी.जी 10 व्ही 6281 में सवार महेन्द्र ठाकुर एवं उनके तीन साथी के खिलाफ धारा 34-IPC, 394-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस... कोटा:- तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज, रतनपुर: घर में लगी भीषण आग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, आग बुझा रहे पड़ोसी युवक गंभीर, घर का सामान और ब... शादी का झांसा देकर रिटायर्ड टेक्निशियन से 9.50 लाख की ठगी..ओडिशा के तीन आरोपी गिरफ्तार,