रतनपुर

मां महामाया मंदिर में घटस्थापना के साथ शुरू होगी माघ नवरात्रि की विशेष आराधना…दर्शन के लिए उमड़ेंगे श्रद्धालु

जुगनू तंबोली

रतनपुर – धार्मिक नगरी रतनपुर स्थित मां महामाया मंदिर मे माघ नवरात्रि महोत्सव शुक्रवार से प्रारंभ हो रहा है। महामाया मंदिर में नवरात्र के पहले दिन विशेष पूजा अर्चना के साथ घटस्थापना सप्तषती पाठ सहित विभिन्न अनुष्ठान भी किये जायेंगे जो 20 फरवरी तक जारी रहेगा। आदि शक्ति मां महामाया देवी मंदिर में 12 फरवरी से 20 फरवरी तक यह नवरात्र चलेगा। नवरात्रि पर मंदिर की आकर्षक सजावट की गई है। महामाया मंदिर में घट स्थापना कर विशेष पूजा अर्चना की जाएगी, मंदिर के गर्भ गृह मे मुख्य ज्योति कलश प्रज्जवलित की जाएगी। इसके साथ ही मंदिर परिसर में दुर्गा सप्तषती पाठ किया जाएगा। नवरात्र के अष्टमी को महाष्टमी पूजन व हवन और पूर्ण आहुती की जाएगी। वही मां महामाया ट्रस्ट के द्वारा नवरात्र के समापन के दिन कन्या भोज और सामूहिक प्रसाद का वितरण भी किया जायेगा। नवरात्र के दौरान प्रभात आरती व शाम में महाआरती होगी। मां दुर्गा का आशीर्वाद पाने के लिए वैसे तो सभी दिन मां का ध्‍यान लगाना चाहिए, लेकिन कुछ दिन ऐसे होते हैं,‍ जिनमें पूजा करने से विशेष फल मिलता है। जैसे साल में पड़ने वाली चैत्र और शारदीय नवरात्र। इनके अलावा साल में दो नवरात्र होते हैं, जिनका बहुत कम लोगों को ज्ञान है। यह नवरात्र आषाढ़ और माघ मास में गुप्त नवरात्र के रूप में मनाया जाता है । कहा जाता है कि गुप्‍त नवरात्र तंत्र विद्या में विश्वास रखने वालों के लिए बहुत खास होती है, गुप्त नवरात्रि में तांत्रिक सिद्धियां प्राप्त की जाती है। 

error: Content is protected !!
Letest
बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशानघाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तंत...