मस्तूरी

मस्तूरी :- विधायक ने एसडीएम,बीएमओ के साथ डायरिया प्रभावित गांवो का किया दौरा….लोगों के बीच लगाई जनचौपाल

उदय सिंह

मस्तूरी – विधायक दिलीप लहरिया ने मस्तूरी एसडीएम और स्वास्थ्य विभाग के अमले के साथ सघन दौरा कर प्रभावितों को बेहतर उपचार देने एवं बारिश के समय होने वाले मौसमी बीमारियों के प्रकोप पर अंकुश लगाने जन जागरुकता के लिए मौके पर उपस्थित मस्तूरी खंड चिकित्सा अधिकारी को दिशा निर्देश दिए। विधायक दिलीप लहरिया ने बूढ़ीखार पहुंचकर राजकुमार कैवर्त्य के 02 वर्षीय पुत्र वीर कैवर्त्य की डायरिया से दु:खद निधन पर शोक व्यक्त कर परिजनों से भेंट कर सांत्वना दिया तथा गांव का भ्रमण कर सभी प्रभावित लोगों से मुलाकात कर बारिश के मौसम में दूषित पानी का उपयोग नहीं करने, उबालकर पानी पीने घर के आस – पास साफ सफाई रखने हेतु जागरूक किया

वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम को डायरिया से प्रभावित गांवों में घर-घर जाकर सर्वे करने आवश्यक दिशा निर्देश दिए डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मियों को मुख्यालय नहीं छोड़ने, सभी डायरिया प्रभावित संवेदनशील गांवो का भ्रमण कर हालात पर नजर रखने और तत्काल उपचार करने के निर्देश उपस्थित अधिकारी को दिए साथ ही विधायक दिलीप लहरिया ने सभी स्कूलों में प्रार्थना के बाद बच्चों को डायरिया एवं मलेरिया के बारे में जागरूक करने की अपील क्षेत्र के समस्त शिक्षक – शिक्षिकाओं से की।

प्रभावित गांव गांव का भ्रमण करते हुए मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया स्थानीय जन समस्याओं से अवगत भी हुए। इस दौरान मस्तूरी विधायक के साथ मस्तूरी अनुभागीय अधिकारी अमित सिन्हा, खंड चिकित्सा अधिकारी अनिल कुमार व स्वास्थ्य विभाग के समस्त अधिकारी – कर्मचारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

वही आज के हालात के बारे में बीएमओ अनिल कुमार ने बताया की आज स्थिति सामान्य है शुक्रवार को एक 2 वर्षीय बालक की मौत हुई थी, वही आसपास करीब 16 लोगो के पीड़ित होने की शिकायत मिली थी, जिनका डाक्टरों के निगरानी में इलाज जारी है आज सिर्फ एक मरीज की रिपोर्ट मिली है, जिसको सिर्फ उल्टी की शिकायत थी, उसका भी तत्काल उपचार किया जा रहा है

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: बेकाबू होकर खेत में घुसी स्कूल बस, 25 बच्चे थे सवार,एक बच्चे को गंभीर चोट, ड्राइवर की लापर... रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी का भंडाफोड़..ट्रॉली बैग में छिपाकर ले जा रहा था 7.50 लाख रुपये का गांजा... तूफान ‘अर्नव’ का असर: बिलासपुर में 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदे... नेहरू चौक के पास नाले में गिरी बाइक... युवक की मौत, हादसे की वजह स्पष्ट नहीं, पुलिस जांच में जुटी चलती एंबुलेंस में गूंजी किलकारी...108 के जवान बने फरिश्ता; जच्चा-बच्चा सुरक्षित बिलासपुर:- पुराने मकान का छज्जा तोड़ते वक्त टूटी जिंदगी की डोर, ऊंचाई से गिरे दो मजदूर, एक की मौत, द... VIDEO मस्तूरी:- जमीन का बंटवारा या रिश्वत का सौदा? वायरल वीडियो में पटवारी पर पैसे लेने का आरोप पुरानी रंजिश में खूनी हमला! गला काटकर मारने की धमकी, चाकू से 3-4 वार और डंडे से पिटाई, कोटा पुलिस ने... सावधान बिलासपुर! 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका, अरपा नदी में बढ़ सकता है बहाव, बैराज के गेट ख... VIDEO बिलासपुर:- आस्था के प्रसाद से खिलवाड़! गंदगी में बन रहे बताशे, ऊंचे दामों पर बिक्री…आखिर कहाँ ...