मस्तूरी

शातिर चोर चढ़ा हत्थे, कई जिलों में दे चुका है घटना को अंजाम, मस्तूरी पुलिस ने रेलवे स्टेशन से किया गिरफ्तार

उदय सिंह

बिलासपुर- मस्तूरी थाना क्षेत्र के मोहतरा में चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार शातिर चोर को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर ही लिया, प्रार्थी जनक कुमार सुमन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि दो चोर उसके घर मे घुसे थे और आलमारी से गहने चोरी कर रहे थे, तभी वह घर पहुँच गया और चोर उसके आने की आहट पाकर भागने में सफल हो गए। शिकायत की जांच के दौरान मस्तूरी पुलिस ने पहले ही एक नाबालिग को पकड़ लिया था वही दूसरा शातिर चोर सूरज उर्फ छबिलाल भोई निवासी पोड़ीभाठा, थाना अकलतरा फरार था। मामले में गंभीरता से कार्य करते हुए मस्तूरी पुलिस ने आखिरकार शातिर चोर को पकड़ लिया, जो गिरफ्तारी के डर से जांजगीर, दुर्ग सहित अन्य जिलों में जाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था।

मस्तूरी पुलिस की टीम ने आरोपी की पतासाजी में जुटी हुई थी, जिन्हें पता चला कि आरोपी फिर फरार होने की फिराक में है, जिसे अकलतरा रेलवे स्टेशन में दबिश देकर पकड़ा गया। आरोपी ने इस चोरी के अलावा और भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है, जिसने यह कबूल किया और पुलिस ने उसके पास से चांदी के गहने को बरामद किया है। जिसके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
स्वतंत्रता दिवस पर जज्बा का रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान आधी रात रतनपुर में लूट की वारदात, कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकाया, डंडे के बल पर नगदी लेकर फर... नारी शक्ति ने चिल्हाटी में सजाया सावन का रंग, सरिता नायक के नेतृत्व में महिलाओं ने उत्साह और उमंग से... बिलासपुर: बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल... दुष्कर्म के आरोपी ने गमछे से लगाई फांसी, मौत... रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी..छत्तीसगढ़ में उत्साह पहले गाली-गलौज, फिर ब्लेड से हमला! ससुर ने दामाद के गले पर किया वार, खून से लथपथ युवक पहुंचा अस्पताल बिलासपुर:- गुरु रविदास जयंती पर समरसता संकल्प अभियान, 14 मंडलों के लिए जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी ले... तखतपुर:- बिजली गुल होते ही जलाई चिमनी, नींद में लगी आग और चली गई 70 वर्षीय शाहीन बाई की जान