बिलासपुर

नौकरी लगाने के नाम पर 11 लाख की ठगी..जान पहचान का झांसा देकर रची साजिश, पीड़िता ने दर्ज कराई शिकायत,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना सिविल लाइन क्षेत्र में एक महिला के साथ सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। प्रार्थीया साधना यादव निवासी ग्राम जेलगांव थाना दर्री वर्तमान पता रतनपुर ने थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि आरोपी पवन कुमार यादव निवासी पामगढ़ डूंगा, जिला जांजगीर-चांपा ने शादी डॉट कॉम के माध्यम से उनसे जान-पहचान कर धोखाधड़ी की। प्रार्थीया ने पुलिस को बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व आरोपी से उसकी पहचान हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत होने लगी। अक्टूबर 2024 में आरोपी ने स्वयं को सरकारी अस्पताल बिल्हा से जुड़ा बताते हुए नर्स की नौकरी दिलाने का झांसा दिया। विश्वास में लेकर उसने पहली बार रामा मैग्नेटो मॉल में मुलाकात के दौरान 3 लाख रुपये नगद लिए। बाद में अधिकारी बदल गया है कहकर अतिरिक्त 8 लाख रुपये की मांग की और ऑनलाइन माध्यम से कुल 11 लाख 5 हजार 200 रुपये ले लिए। रुपये प्राप्त करने के बाद आरोपी पवन कुमार यादव लगातार टालमटोल करता रहा और अंततः संपर्क तोड़ दिया। तब साधना यादव को ठगी का एहसास हुआ और उसने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाना में की। पुलिस ने प्रार्थीया की शिकायत पर आरोपी पवन कुमार यादव के विरुद्ध धारा 318(4)-BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना प्रारंभ कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं और मामले की जांच जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी:- आवास और शौचालय योजना से वंचित भूमिहीन मजदूर ग्रामीणों ने लगाई कलेक्टर से गुहार...ग्राम पंच... तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस...