जशपुर

गंभीर सड़क हादसे की घटना, 100 फिट नीचे खाई में गिरी स्विफ्ट….रेस्क्यू कर निकाला गया घायलों को

रमेश राजपूत

जशपुर – जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के घाटी से सामने आई इस गंभीर सड़क हादसे में किसी की मौत नही हुई है, केवल दो लोग घायल हुए है। मिली जानकारी के अनुसार रायकेरा निवासी संदीप गोप जिसके पिता शिवचरण गोप शिक्षक हैं। सुबह किसी काम से रौनी की तरफ अपनी स्विफ्ट कार से निकले थे, जहां रौनी घाट से स्विफ्ट कार 100 फ़ीट खाई में उतर गई। चूंकि सवार घायल थे और मदद को चिल्ला रहे थे, किसी राहगीर ने आवाज सुनी तो देखा कि स्विफ्ट 100 फ़ीट नीचे खाई में गिरी हुई है, और घायल मदद के लिये चिल्ला रहे थे। पर खाई गहरी होने के कारण किसी की हिम्मत नही हुई कि गहरी खाई से घायलों को कैसे निकाला जाए।

तभी बग़ीचा थाने के नम्बर पर एक रिंग गूंजी, आवाज दहशत से भरी हुई थी! सूचनाकर्ता बहुत कुछ बोल नही पा रहा था !जैसे-तैसे उसने घटना का विवरण पुलिस को बताया। जिसके बाद थाना प्रभारी भाष्कर शर्मा अपनी टीम के साथ रेस्क्यू के लिए खुद ही मोर्चा संभाला, और अपने पुलिस जवानों के साथ गहरी खाई में रस्सियों के सहारे उतर कर घायलों को रेस्क्यू कर निकाल लिया है।

जिसमे एक कि हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसे बगीचा अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद गहन चिकित्सा हेतु अम्बिकापुर रिफर किया गया है। वहीं दूसरे घायल को चोटें तो कम आई है पर दुर्घटना और गहरी खाई की दहशत के कारण वह कुछ बोल पाने में असमर्थ दिखाई दे रहा है।

फिलहाल बगीचा पुलिस ने जिस संजीदगी से इस दुर्घटना में घायलों को रेस्क्यू किया है, वह संवेदना के हर पहलू को झंझोड़ने के लिए काफी है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी