क्राइमबिलासपुर

लैपटॉप के लूटेरे पकड़ाए

डेस्क

11 जुलाई की रात लोरमी निवासी मोहन वैष्णव किसी काम से बिलासपुर सरकंडा अशोक नगर इलाके में गए हुए थे। जब वे शराब भट्टी के पास से गुजर रहे थे तो उन्हें चार बदमाशों ने रोका और उनके साथ मारपीट करते हुए उनके पास मौजूद दो मोबाइल और लैपटॉप लूट लिया। चारों बदमाशों ने उनके बैग में मौजूद महत्वपूर्ण दस्तावेज भी लूट लिए। इसके बाद मोहन वैष्णव द्वारा इसकी शिकायत सरकंडा थाने में दर्ज कराई गई । पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच के लिए टीम गठित की। पूछताछ और मुखबिर की सूचना के बाद तस्दीक होते ही प्रकरण में पुलिस ने चांटीडीह निवासी दउआ यादव और राजू उर्फ़ नीलेश सोनी को गिरफ्तार कर लिया, जिनके पास से लूटा हुआ लैपटॉप और दस्तावेज बरामद कर लिए गए हैं। वही उनके दो साथियों की भी पहचान पुलिस ने कर ली है। जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस को लुटे हुए मोबाइल अब तक नहीं मिले हैं।

error: Content is protected !!
Letest
आधी रात घर में घुसा चोर, जागा मकान मालिक तो रॉड से किया हमला, खून से लथपथ अस्पताल में भर्ती! सिम्स अस्पताल से उपचार के दौरान घर भागा युवक, सुबह बिगड़ी तबीयत तो फिर पहुंचा अस्पताल, डॉक्टरों ने क... शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्परता! छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर आकर्षक साज-सज्जा के साथ सजा पुलिस कल्य... जन्मदिन के जश्न में 200 लोगों का हुड़दंग..रोकने पहुंचे न्यायाधीश से मारपीट और धमकी, सरकंडा पुलिस ने ... मुंगेली में टेंट टेंडर का खेल! बिना टेंडर करीबियों को काम देने का मामला.. सालों से कारोबार कर रहे टे... बिलासपुर: पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का सख्त रुख, 259 को अल्टीमेटम… तत्काल काम पर लौटें, नहीं तो... लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में गरजे केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार... बोले- मतदाता सूची की शुद्धता ल... राष्ट्रीय स्तर पर चमके मस्तूरी के दो होनहार खिलाड़ी... राघव और विराट का दिल्ली में धमाकेदार प्रदर्शन... चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ से फसलें तबाह, नुकसान का आकलन करने खेतों में उतरीं कृषि विभाग और बीमा कंपनी क... लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता का संदेश, बिलासपुर में गूंजा ‘राष्ट्र प्रथम’ का संकल...