दुर्ग

रिश्तों की हत्या का फिर एक दुखद मामला आया सामने,नाबालिग बहनों ने ही कि थी बड़ी बहन की गला घोंटकर हत्या

रमेश राजपूत

दुर्ग – आखिरकार पुलिस ने नवविवाहिता की हत्या के आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है पर इस मामले में किसी ने सोचा नहीं होगा कि ये हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी दो नाबालिक बहने ही हत्यारी निकलेंगी, आपको बता दें जिले के धमधा थाना इलाके के गांव सोनेसरार में विगत दिनों हुई 22 वर्षीय नवविवाहिता लीला वर्मा के मौत की गुत्थी धमधा पुलिस ने सुलझा लिया है। मामले में आरोपी मृतका की दोनो बहने शामिल थी, जिन्होंने मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक धमधा थान इलाके के ग्राम सोनेसरार की मृतका लीला वर्मा का सालभर पूर्व 24 फरवरी 2020 को शादी हुआ था। शादी के कुछ समय बाद लीला अपना ससुराल छोड़ अपने माता-पिता के घर मायके आ गयी। जहां मृतका अपनी दो छोटी बहनों के साथ रहती थी। दोनों छोटी बहने अपनी बड़ी बहन के मारपीट से परेशान रहते थे, जिससे हतास होकर अपनी सगी बड़ी बहन लीला बाई की गला दबाकर हत्या कर दी।

इस लिए की हत्या

बताया जा रहा है की आए दिन किसी ना किसी बात को लेकर बहनों में विवाद भी होता था। एक दिन इसी बात से तंग आकर दो नाबालिग बहनों ने मिलकर अपनी बड़ी बहन लीला बाई को तैश में आकर जान से मार डाला। पहले दोनों छोटी बहनें बड़ी बहन से विवाद व मारपीट की। फिर उसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी। जिसके पश्चात मामले से बचने उसकी नसे काटकर उसे नाटकीय ढंग से आत्महत्या दिखाने का प्रयास किया। लेकिन धमधा पुलिस की खोजबीन व पोस्टमार्टम से मामले का खुलासा हो ही गया। संगीन हत्या के मामले में दोनों बहनों को धारा 302 के तहत गिरफ्तार कर हिरासत में लिया गया है। दोनों बहन नाबालिग है। जिससे और भी पूछताछ जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी: जयरामनगर रेलवे फाटक अब 24 मार्च तक रहेगा बंद...इन रास्तों का करें उपयोग, शिक्षक हत्याकांड के फरार आरोपी ने घर पहुँचकर लगाई फांसी...पुलिस के हाथ लगने से पहले मौत को लगाया गले... VIDEO:- छत्तीसगढ़ में फिर पकड़ी गई अफीम की खेती…अब रायगढ़ जिले के तमनार में लहलहा रही थी हरियाली, मच... बिलासपुर: ऑनलाइन सट्टे पर बड़ी कार्रवाई... लाखों की नगदी और लग्जरी सामान के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार खनिज विभाग ने फिर की घेराबंदी, खनिजो का अवैध परिवहन करने वाले 5 हाइवा और 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, खाद्य सुरक्षा विभाग हुआ अलर्ट..नवरात्रि और गर्मी को देखते हुए वाटर प्लांट और संस्थाओं की हुई जांच, प... सीपत: चखना सेंटर में सेना के जवान पर हमला...संचालक और कर्मचारियों ने की मारपीट,पुलिस कार्रवाई पर उठे... बिलासपुर: पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला...महिला थाने के पास गला काटने की कोशिश बकरी-बकरा चोर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार...अन्य साथियों की तलाश जारी, कब्जे से बिक्री रकम जब्त जमीन विवाद में शिक्षक की निर्मम हत्या....फिर शव को जलाने का प्रयास, क्षेत्र में सनसनी