बिलासपुर

होली में दो भाईयों के बीच हुआ विवाद…बड़े भाई ने छोटे भाई के गले पर किया ब्लेड से हमला, युवक गंभीर

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – होली के पर्व में जिले में जमकर मारपीट और खूनी खेल चला। इसी बीच सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत मिनीबस्ती जरहाभाठा में बड़े भाई के द्वारा अपने भाई पर जान लेवा हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। जिसकी लिखित शिकायत खुद आरोपी और प्रार्थी की मां राजकुमारी मरकाम ने सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई है। जहां उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि वह मिनीबस्ती जरहाभाठा में रहती है। उसका बडा लकडा बलराम जोशी और छोटा लडका राम जोशी है। दोनो होली के दिन शाम 4 बजे के आसपास आपसी विवाद कर एक दूसरे से उलझ गए। जहां गुस्से में आकर बलराम जोशी ने अपने छोटे भाई राम जोशी पर ब्लैड से हमला कर दिया। इस बीच उनकी मां राजकुमारी मरकाम ने दोनो के बीच बचाव करने पहुंची। लेकिन तब तक बलराम जोशी ने अपने भाई के गले पर हमला कर दिया था। जिसके बाद अनना फानन में राम जोशी को सिम्स हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। तो वही इस घटना से व्याकुल मां राजकुमारी मरकाम ने अपने बड़े बेटे बलराम जोशी के खिलाफ़ सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई है। जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
चलती एंबुलेंस में गूंजी किलकारी...108 के जवान बने फरिश्ता; जच्चा-बच्चा सुरक्षित बिलासपुर:- पुराने मकान का छज्जा तोड़ते वक्त टूटी जिंदगी की डोर, ऊंचाई से गिरे दो मजदूर, एक की मौत, द... VIDEO मस्तूरी:- जमीन का बंटवारा या रिश्वत का सौदा? वायरल वीडियो में पटवारी पर पैसे लेने का आरोप पुरानी रंजिश में खूनी हमला! गला काटकर मारने की धमकी, चाकू से 3-4 वार और डंडे से पिटाई, कोटा पुलिस ने... सावधान बिलासपुर! 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका, अरपा नदी में बढ़ सकता है बहाव, बैराज के गेट ख... VIDEO बिलासपुर:- आस्था के प्रसाद से खिलवाड़! गंदगी में बन रहे बताशे, ऊंचे दामों पर बिक्री…आखिर कहाँ ... पेंशन कार्ड के नाम पर बुजुर्ग से 11.29 लाख की ठगी, फेसबुक विज्ञापन के जरिए बिछाया जाल बिलासपुर में तूफान का अलर्ट: 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं! अस्पतालों से लेकर राहत दल तक तैयार, ... जमीन विवाद में खूनी हमला... गला दबाकर हत्या की कोशिश का आरोप, खुलेआम घूम रहे आरोपी, पीड़ित परिवार ने... रसूखदारों की वजह से रुका पीएम आवास का निर्माण, हितग्राही लगा रहे राजस्व विभाग के चक्कर...शासकीय जमीन...