रायपुर

बीमार कैदी को लेकर पहुँचे जेल प्रहरी का फूटा गुस्सा, इलाज न होने से था आक्रोशित… टेक्नीशियन से सवाल पूछने पर उलझे दोनों फिर मच गया बवाल

रमेश राजपूत

रायपुर – बीमार कैदी का इलाज कराने राजधानी के अंबेडकर हॉस्पिटल में पहुँचे एक जेल प्रहरी का गुस्सा आज उस वक्त टूट पड़ा जब घंटो इंतजार के बाद भी उसके लाये मरीज का इलाज नही हुआ, जब उसने टेक्नीशियन से इलाज कब किये जाने की जानकारी मांगी तो उल्टे उससे दुर्व्यवहार किया गया और सही तरह से जवाब नही दिया गया। जिसके बाद दोनों में विवाद की स्थिति सामने आई और बवाल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार जेल प्रहरी का नाम शत्रुघन राव है जो दंतेवाड़ा से बीमार कैदी की जांच कराने आया था। वही जांच में देरी करने की बात पर विवाद बढ़ गया और उसने टेक्नीशियन के साथ मारपीट कर दी, जेल प्रहरी बस्तर से सुबह नक्सली बंदी को लेकर अस्पताल में भटक रहा था और सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक भटकता रहा। जब इलाज नहीं हुआ तो उसने डॉक्टर को इलाज के लिए कहा, तो टेक्नीशियन उससे दूर व्यवहार करने लगा। जिस पर विवाद काफी बढ़ गया। वही इस घटना के बाद आक्रोशित डॉक्टरों ने अंबेडकर अस्पताल पुलिस चौकी का घेराव कर दिया जिस पर पुलिस ने जेल प्रहरी को हिरासत में लेकर मौदहापारा थाना ले गई।

वही इस मारपीट की घटना के बाद रायपुर पुलिस और अस्पताल प्रबंधन के बीच बातचीत हो रही है बैठक में डीन डॉ विष्णु दत्त,एएसपी सिटी लखन पटले, सीएसपी आंजनेय वार्ष्णेय,सहित अस्पताल और पुलिस के अधिकारी मौजूद है और घटना के बाद अस्पताल में काम बंद कर ,सभी डीन कार्यालय के सामने डटे है।

error: Content is protected !!
Letest
भटचौरा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस...सरपंच चंद्रकली पटेल ने किया ध्वजारोहण, कोनी बायपास पर लूट का खेल खत्म, चाकू की नोक पर वारदात करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिर... तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से गूंजा एनटीपीसी सीपत, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट मोपका बायपास में चाकू दिखाकर जीजीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर और दोस्त से मोबाइल और नगदी की लूट गरिमामय माहौल में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह...केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्... बिलासपुर:- ढाई साल बाद खुलेगा हिरासत में मौत का राज! श्रवण सूर्यवंशी की संदिग्ध मौत पर CBI ने संभाली... स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा ब... सीपत: मॉर्निंग वॉक के समय की रेकी, घर में घुसे चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे दो आरोपी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देवरीखुर्द में दिखा देशभक्ति का जुनून, युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर न...