बिलासपुर

पैतृक संपत्ति के विवाद में सौतेले भाइयों ने उतारा था भाई को मौत के घाट….चकरभाठा शराब भट्ठी के पास हुए मर्डर का हुआ खुलासा

रमेश राजपूत

बिलासपुर – चकरभाठा थाना क्षेत्र के शराब भट्ठी के पास हुए हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है, 22 फरवरी की सुबह मिली लाश की पहचान खेकसही निवासी रामायण यादव पिता गंगाराम यादव 55 वर्ष के रूप में हुई थी, वही पुलिस की पूछताछ में यह पता चला था कि मृतक का संपत्ति को लेकर अपने सौतेले भाइयों से विवाद है।

लिहाजा पुलिस की शक की सुई भी सौतेले भाइयों सुखनंदन यादव और रघुनाथ यादव पर गई और उन्हें पकड़कर जब पूछताछ की गई तो उनके बयान से पुलिस को अहम सुराग मिले, जिसमें पता चला कि उक्त संपत्ति को लेकर उनका विवाद था जिससे दोनों भाई परेशान थे, जो पूर्व में ही मृतक को रास्ते से हटाने ठान चुके थे, और घटना वाली रात उनकी मुलाकात शराब भट्ठी के पास हो गई,

जहाँ उन्होंने हाथ घूंसों से पहले मृतक की पिटाई की फिर सीमेंट के पत्थर से सिर में वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को धारा 302 के तहत गिरफ्तार कर लिया है, जिनसे घटना में प्रयुक्त बाइक, सीमेंट का पत्थर और खून से रंगे कपड़े बरामद कर लिए है।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...