बिलासपुर

जरा सी लापरवाही और लोग हो रहे ठगी के शिकार, जागरूकता की कमी ठगों के लिए साबित हो रही वरदान…फिर एक डॉक्टर आया झांसे में

रमेश राजपूत

बिलासपुर – गीतांजलि सिटी फेस 2 निवासी डॉक्टर इस बार ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए है, जिसने कस्टमर केयर में बात करने के चक्कर मे अपने पैसे लुटाए है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी डॉ अजय पांडेय अमेरी चौक के पास स्थित श्री रमणी ट्रीटमेंट सेंटर में डॉक्टर है जिनके पंजाब नेशनल बैंक में सेविंग अकाउंट है और उसी से इस माह होम लोन का क़िश्त नही काटने पर उन्होंने गूगल से बैंक के टोल फ्री नंबर की जानकारी ली एवं फोन से उक्त नंबर में बात कर कस्टमर केयर नंम्बर में बात की। इसके बाद मोबाइल नंम्बर 9144995492 एवं 9832056367 नंबर से फोन आया व जानकारी ली गई। इसके बाद ओटीपी नंबर पूछ कर खाता से 24900 रुपये निकाल लिया। बाद में बैंक से जानकारी लेने पर ठगी की जानकारी हुई। रिपोर्ट पर सिविल लाइन पुलिस ने उक्त दोनों नंबर के धारकों के खिलाफ धारा 420 के तहत जुर्म दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...