रतनपुर

एनएसयूआई कार्यकर्ता सम्मेलन व किसान सम्मान यात्रा सपन्न, कार्यकारिणी विस्तार को लेकर भी दिखा उत्साह

जुगनू तंबोली

रतनपुर –  एनएसयूआई द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन व छात्र किसान सम्मान यात्रा का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि बिलासपुर जिलाध्यक्ष तनमित छाबड़ा रहे उनके साथ प्रदेश सचिव लक्की मिश्रा भी उपस्थित रहे।  रतनपुर इकाई द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र छात्राओं का काफी उत्साह नज़र आया सभी वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने एनएसयूआई के कार्यकताओं को सम्बोधित किया तथा किसानों के समर्थन में आयोजित रैली की प्रशंसा की। कार्यक्रम को मुख्य अतिथि सहित ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सूर्या ,नीरज जायसवाल, बालकृष्ण मिश्रा आदि ने सम्बोधित किया तथा छात्र शक्ति को राष्ट्र शक्ति बनने की बात कही।जिलाध्यक्ष द्वारा जल्द से जल्द नई कार्यकारणी घोषित कर संगठन को मजबूत बनाने की बात कही गई है जिससे छात्र नेताओं में उत्साह है। सम्बोधन के बाद महामाया चौक तक पद यात्रा निकाली गई। उक्त कार्यक्रम में एनएसयूआई के वरिष्ठ कार्यकता तथा पूर्व नगर उपाध्यक्ष रियाज़ अहमद खोखर की अहम भूमिका रही उनके द्वारा ही कार्यक्रम का संचालन किया गया। उक्त कार्यक्रम में सुधीर दुबे,विकल्प दुबे,आकाश यादव, अभिनव तिवारी, राहुल दिवाकर, दिलशाद, युवा कांग्रेस के लंबोदर कश्यप सहित कई छात्र छात्रा उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Letest
तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने बांधा स... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग...