रायपुर

गेरवानी-घरघोड़ा ई.एच.टी. लाईन ऊर्जीकृत, 14.3 करोड़ से निर्मित ईएचटी लाईन से वनांचलों में होगी क्वालिटी सप्लाई :- एम.डी. कुमार

भुवनेश्वर बंजारे

रायपुर – छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी द्वारा शहरों की भांति सुदूर ग्रामीण वनांचलों की पारेषण प्रणाली को सुदृढ़ बनाने राज्य शासन की ऊर्जा नीति के अनुरूप उच्चस्तरीय प्रयास किये जा रहे हैं। ऐसे कारगर प्रयासों और सुनियोजित कार्ययोजना के बूते आज 132 के.व्ही. क्षमता की नवनिर्मित डी.सी.एस.एस. गेरवानी-घरघोड़ा लाईन को ऊर्जीकृत करने में पारेषण कंपनी को बड़ी कामयाबी मिली। उक्त जानकारी प्रबंध निदेशक अशोक कुमार ने दी। आगे उन्होंने बताया कि 14.3 करोड़ की लागत से निर्मित इस लाईन के ऊर्जीकृत हो जाने से जशपुर, पत्थलगांव, बतौली जैसे सघन वनांचलों के ग्रामो को समुचित वोल्टेज पर विद्युत की आपूर्ति हो सकेगी। एम.डी. श्री कुमार ने बताया कि 25 किलोमीटर से अधिक उक्त अतिउच्च दाब लाईन को लेबर कांन्टेक्ट बेसिस के आधार पर पूर्ण किया गया।

छत्तीसगढ़ अंचल के जशपुर एवं आसपास की भौगोलिक संरचना में नदी, पहाड़, जंगल की भरमार हैं। ऐसे क्षेत्रों में सघन वन और पहाडियों के बीच अतिउच्च दाब लाईनों का निर्माण चुनौती भरा कार्य होता है जिसे पूर्ण करके पारेषण कंपनी के अधिकारियों-कर्मचारियों ने अपनी कार्यदक्षता को प्रदर्शित किया हैं। ऐसे अनथक प्रयासों के परिणामस्वरूप प्रदेश में अतिउच्च दाब लाईनों की लंबाई 12 हजार 823 सर्किट किलोमीटर से अधिक हो गई है।  ऐसी कामयाबी के लिए पारेषण कंपनी की टीम के कर्मी बधाई के पात्र है। आगे उन्होंने जानकारी दी कि प्रदेश की विद्युत पारेषण प्रणाली को सुदृढ़ बनाने की दिशा में आगे बढ़ते हुए चार दशक से अधिक पुराने ईएचटी उपकेन्द्रों के रखरखाव, कुशल प्रबंधन और बेहतर निगरानी को कार्यशैली में प्राथमिकता से शामिल किया गया हैं। इससे राज्य की पारेषण प्रणाली की उपलब्धता 99.93 प्रतिशत दर्ज हो रही हैं जो कि एक कीर्तिमान है। साथ ही प्रदेश की पारेषण हानि 3.09 प्रतिशत से घट कर वर्ष 2019-20 में 2.96 प्रतिशत दर्ज हुई। यह तथ्य इस बात का पुख्ता प्रमाण है कि प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण बिजली प्रदाय करने के साथ-साथ उन्नत अधोसंरचना का समुचित विकास हुआ है।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...