पचपेड़ी

बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी,

उदय सिंह

बिलासपुर – पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम जोधरा के पुराना बाजार वार्ड क्रमांक 6 में शनिवार दोपहर एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे मोहल्ले में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान निर्मल पटेल पिता सुदामा पटेल उम्र 38 वर्ष के रूप में हुई है। शनिवार दोपहर करीब 3 बजे मोहल्ले के लोगों ने घर के अंदर देखा तो निर्मल पटेल की लाश कमरे में म्यार से रस्सी के सहारे फंदे पर लटकी हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही पड़ोसियों ने तत्काल पचपेड़ी थाना पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर थाना प्रभारी कमला पुसाम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आवश्यक पंचनामा कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को घर में सुरक्षित रखवा दिया है। रविवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए मस्तूरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जाएगा।फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के पीछे की वजह जानने का प्रयास कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला