बेलतरा

स्थानीय आय और व्यवस्था बनाये रखने साप्ताहिक बाजार का हुआ ठेका, 2 लाख 10 हजार की बोली पर हुई नीलामी

उमलेश जायसवाल

बेलतरा – बेलतरा के पंचायत कार्यालय में शनिवार को बाजार ठेका के लिए खुली बोली का आयोजन किया गया।  ग्राम पंचायत बेलतरा में लगने वाले साप्ताहिक  बाजार का शनिवार को ग्राम पंचायत के सभा कक्ष में ठेका हुआ। पिछले वर्ष लॉक डाऊन की वजह से आम बाजार की नीलामी नही हुई थी। वर्ष 2021-22 के लिए नये ठेकेदार को 13 माह के लिए ठेका दिया गया हैं। ग्राम पंचायत बेलतरा में लगने वाले साप्ताहिक बाजार के ठेके के लिए खुली बोली लगाई गई। पंचायत की अध्यक्षता ग्राम प्रधान ईश्वरी रामरतन कौशिक ने की। जिसमें ग्राम सचिव अजय डोंगरे भी मौजूद रहे। सर्वाधिक बोली लगाकर कन्हैया कश्यप ने 2 लाख 10हजार रुपये में ठेका अपने नाम किया। पिछले साल साप्ताहिक बाजार का ठेका 2 लाख 30 हजार रुपए में हुआ था। बेलतरा गांव में शुक्रवार को साप्ताहिक बाजार लगता है। बाजार में दुकान लगाने वालों से कर वसूला जाता है। इसके लिए ग्राम पंचायत ने साप्ताहिक बाजार का ठेका दिया है। साप्ताहिक बाजार का ठेका लगाने के लिए 7 ठेकेदारों ने बोली लगाई। आम बाजार की नीलामी के लिए सरकारी बोली 1 लाख  85 हजार तय किया था।  साप्ताहिक बाजार की सबसे अधिक की बोली कन्हैया कश्यप ने लगाई। सर्वाधिक बोली लगाकर कन्हैया कश्यप ने 2 लाख 10हजार  रुपये में ठेका अपने नाम किया।  इस दौरान ग्राम प्रमुख ईश्वरी रामरतन कौशिक, उपसरपंच महावीर यादव, सचिव अजय डोंगरे व पंचों के साथ ग्रामीण भी उपस्थित रहें। 
इस दर से होंगी दुकानदारों से वसूली
बाजार में कपड़ा दुकान 22 रुपए, साग सब्जी 30 रुपए,  मनिहारी 20, बर्तन दुकान 30, सोना चाँदी 30, अंडा दुकान 22, होटल 30, मछली दुकान 30, चना मुर्रा 18, चाय दुकान 20, पान दुकान 20, चूड़ी दुकान 20, फल दुकान 20, बोझा 10, ट्रक 60, ट्रेक्टर 30, कोंहड़ा कलिनदर गाड़ी 50,  धान गाड़ी 30, सब्जी बोरा 20, खेल तमाशा 30, मुर्गा-मुर्गी प्रतिनग 2 रुपए की दर से वसूल किए जाएंगे। बाजार की साफ सफाई व रखरखाव की व्यवस्था करना ठेकेदार की जिम्मेदारी होगी।

error: Content is protected !!
Letest
संगठन ने जताया भरोसा…उदय सिंह संभालेंगे भाजपा जिला मीडिया सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौतेली मां की हत्या का आरोपी गिरफ्तार..लकड़ी की बेड़ी से हमला कर उतारा था मौत के घाट, बछड़े को दफनाने के मिले रुपए में हिस्सा मांगने पर विवाद, पिता-पुत्र ने युवक को उतारा मौत के घाट, हरेली पर मुर्गे की ‘साइज’ बनी विवाद की वजह...बड़े भाई ने छोटे पर चला दिया चाकू आरडी खाते में रकम जमा करने का झांसा देकर 150 खाताधारकों से एक करोड़ से अधिक की ठगी.. पोस्ट ऑफिस एजें... बिलासपुर में निजी स्कूलों की लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पाठ्यपुस्तकें नहीं उठाने पर शो-कॉज नोटिस बिलासपुर:- बारिश में सर्पदंश का बढ़ा कहर, मां के साथ सो रही 12 वर्षीय छात्रा को जहरीले सांप ने डसा, ... बन्नाक चौक में अतिक्रमण बना ट्रैफिक जाम का कारण… लेफ्ट फ्री नहीं होने से वाहन चालक परेशान शराब दुकान में ऑटो चालक की हत्या के बाद बुजुर्ग पर चाकू से हमला, एक ही रात में दो वारदातों से मचा हड... मस्तूरी:- गतौरा शराब भट्ठी में लूट का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने के लिए लॉकर काटने पहुंचे थे बदमाश, 3 गिर...