बिलासपुर

शिक्षक के सुने मकान में चोरो का धावा, नगदी सहित सोने चांदी के सामानों पर किया हाथ साफ…

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – शहर में स्थानीय पुलिस के नाक के नीचे एकबार फिर चोर गिरोह की सक्रियता तेज होने लगी है। जिसका जीता जागता उदाहरण बीते दिनों तोरवा थाना क्षेत्र में सामने आया है। जहाँ अज्ञात चोरों ने शिक्षक के घर धावा बोलकर हजारो रुपये के कीमती सामान और नगदी पर अपना हाथ साफ किया है। जिसकी लिखित शिकायत प्रार्थी ने सोमवार को तोरवा थाना में दर्ज कराई है। जहाँ देवरीखुर्द हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी एमआईजी 2/138 निवासी अनिरूद्ध नगरकर नेे जानकारी देते हुए बताया कि वह शासकीय हाईस्कूल लिम्हा बेलतरा में शिक्षक के पद पर पदस्थ है। हालही में उनके पिता के मृत्यु होने के कारण वह पैतृक निवास बड़ी बाजार रतनपुर गए हुए थे। इसी बीच सोमवार को उनके पड़ोसी गोपाल राव ने उन्हें फोन कर के घर का ताला टूटने की सूचना दी। जिससे घबराए प्रार्थी आनन फानन में अपने घर पहुँचे। जहाँ मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। जब वह घर के अंदर पहुँचे तो घर के सभी सामान बिखरे देख उनके होश उड़ गए। जब वह घर के कमरे में रखे आलमारी और पलंग की जांच की तो पता चला उसमे रखे सोने चांदी के जेवर सहित 10 हजार नगद गायब थे। जिनकी कुल कीमत 70 हजार बताई जा रही है। बहरहाल इस पूरे मामले में तोरवा पुलिस ने अज्ञात चोरो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ: मां महामाया मंदिर रतनपुर में आस्था का उमड़ा सैलाब...23000 से अधिक ज्योति ... पुलिस कस्टडी से फरार हुआ 1 आरोपी...मचा हड़कंप, एसपी ने चार आरक्षको को किया निलंबित, तखतपुर: तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से बाइक सवार 16 वर्षीय किशोरी की मौत...माँ और भाई घायल कोटा : वार्ड पार्षद के 3 वर्षीय पुत्र की सर्पदंश से मौत, मासूम घर के आंगन में बना जहरीले सांप का शिक... एलपीजी कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई: सैकड़ों सिलेंडर और उपकरण जब्त....मचा हड़कंप ग्रामीण क्षेत्रों में फिर सक्रिय बकरा-बकरी चोर गिरोह, एक और किसान बना शिकार..कोठा से 20 बकरा-बकरी पा... रतनपुर: तेज रफ्तार बस ने ली मासूम की जान... स्कूल जाते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा, पचपेड़ी: घर के कमरे में खून से लथपथ मिली लाश, गला रेतने के निशान....हत्या या आत्महत्या बना रहस्य मल्हार महोत्सव: कार्यक्रम को लेकर बनी सहमति, प्रशासन करेगा आयोजन...25 से 31 मार्च के बीच होंगे रंगार... बिलासपुर:- दोस्त ही निकला कातिल, खेत में मिली थी युवक की खून से लथपथ लाश... दो सगे भाइयों ने मिलकर द...