बेमेतरा

दर्दनाक हादसा:- ईंट भट्ठे की दीवार हुई धराशाई, दबकर महिला और एक मासूम की हुई मौत….घटना के बाद मचा हड़कंप

रमेश राजपूत

बेमेतरा – जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है जिसमें एक 3 साल के मासूम बच्चे के साथ ही महिला की ईट भट्टे में गिरने से जलकर मौत हो गई, ये हादसा मंगलवार सुबह का है जंहा ईंट-भट्‌टा मालिक के 3 साल के बच्चे सहित महिला की जलने से मौत हो गई। ये हादसा ईंट-भट्‌टे की दीवार गिरने के कारण हुआ है। बताया जा रहा है कि बच्चा खेलते हुए वहां पहुंच गया था,इसी दौरान बच्चे को बचाने पहुंची महिला भी नीचे दब गई। इसी बीच बच्चे के दादा की नज़र उनपर पड़ी तो वह भी उन्हें बचाने पंहुचे और आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया।

जानकारी के मुताबिक, नानघाट क्षेत्र के ग्राम पुटपुरा निवासी मुकेश प्रजापति का गांव में ही ईंट-भट्‌टा है। सुबह करीब 8 बजे भट्‌टे पर ईंट पकाने का काम चल रहा था। वहां पास में ही मुकेश का 3 साल का बेटा प्रतीक भी खेल रहा था। खेलते-खेलते प्रतीक भट्‌टे के पास पहुंच गया। तभी अचानक भट्‌टे की दीवार भरभरा कर गिर पड़ी और प्रतीक उसी के नीचे दब गया।

दीवार का बड़ा हिस्सा महिला पर गिरा

हादसा होते देख भट्‌टे पर काम करने वाली गांव की ही मजदूर ललिता (32) पति जितेंद्र ध्रुव उसे बचाने के लिए दौड़ी। इससे पहले की बच्चे को ललिता बचा पाती दीवार का एक बड़ा हिस्सा उसके ऊपर भी जा गिरा। इसके चलते दोनों की जिंदा जलने से मौके पर ही मौत हो गई। वहां मौजूद प्रतीक के दादा राजपाल प्रजापति भी बचाने के लिए पहुंचे और गंभीर रूप से झुलस गए।

इस लिए हुए हादसा

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए नवागढ़ के अस्पताल भिजवाया है। वहीं राजपाल प्रजापति को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका दायां पैर गंभीर रूप से झुलस गया है। चौकी प्रभारी राजेंद्र कश्यप ने बताया कि आशंका है कि एक ईंट खिसकने के चलते पूरी दीवार गिरी हो। भट्‌टा पंचायत की अनुमति से ही संचालित था।

error: Content is protected !!
Letest
बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप...