बिलासपुर

कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – केंद्रीय जेल बिलासपुर में ड्यूटी के दौरान जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। जेल प्रहरी पुरुषोत्तम सिंह पोटाम की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने श्रीयांश सिंह और शंभू यादव के खिलाफ अपराध दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, जेल प्रहरी पुरुषोत्तम सिंह पोटाम की 1 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से केंद्रीय जेल परिसर में घर मुलाकाती ड्यूटी लगी थी। इसी दौरान श्रीयांश सिंह और शंभू यादव जेल परिसर पहुंचे। आरोप है कि दोनों अपने मोबाइल से कैदियों की फोटो खींच रहे थे। जेल प्रहरी ने उन्हें जेल के नियमों की जानकारी देते हुए फोटो और वीडियो बनाने से मना किया। साथ ही परिसर में मोबाइल लाना प्रतिबंधित होने की बात कही। शिकायत के मुताबिक, रोकने से नाराज दोनों युवकों ने जेल प्रहरी से गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट करने लगे। मारपीट में जेल प्रहरी के दाहिने कंधे में दर्द होने की बात कही गई है। आरोप है कि दोनों ने वहां रखी दाहिनी ओर की बेंच को भी खींचकर तोड़ दिया।
जेल प्रहरी ने शिकायत में आरोप लगाया कि दोनों ने शासकीय कार्य में बाधा डालने और ड्यूटी प्रभावित करने की मंशा से उसके साथ मारपीट की। शिकायत के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने श्रीयांश सिंह और शंभू यादव के खिलाफ धारा 115(2), 132, 221, 296 और 351(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की विवेचना जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार